×

रायबरेली: मतगणना को लेकर किया गया है रुट डाइवर्जन, गुजरते हैं इन रास्तों से, तो जरा धयान दें

By
Published on: 10 March 2017 4:16 AM GMT
रायबरेली: मतगणना को लेकर किया गया है रुट डाइवर्जन, गुजरते हैं इन रास्तों से, तो जरा धयान दें
X

रायबरेली: 11-03-2017 मतगणना के अवसर पर जनपद रायबरेली के विभिन्न मार्गों/ राजमार्गों की यातायात व्यवस्था निम्न रूप से समय सुबह 6:00 बजे से शाम 6:0 बजे तक के लिए परिवर्तित किया गया है, जिसका विवरण इस प्रकार है:-

1- इलाहाबाद से आने वाले भारी वाहन ऊंचाहार से लालगंज रोड से होते हुए कानपुर, फतेहपुर लखनऊ की ओर से जाएंगे तथा इलाहाबाद से चलकर सुल्तानपुर व फैजाबाद जाने वाले भारी वाहन ऊंचाहार से सलोन के मार्ग से जाएंगे।

2- लखनऊ से आने वाले भारी वाहन जो इलाहाबाद की ओर जाएंगे, वह बछरावां से लालगंज, ऊंचाहार होकर इलाहाबाद जाएंगे।

3- बांदा, फतेहपुर से रायबरेली की ओर आने वाले भारी वाहनों का लालगंज व अटौरा में समय सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रवेश रोक दिया जाएगा।

4- सुल्तानपुर व फैजाबाद की ओर से रायबरेली आने वाले भारी वाहन का सुबह 6:00 बजे से 6:00 बजे तक शहर रायबरेली में प्रवेश बंद रहेगा या फिर इन्हें सारस, रतापुर, हरचंदपुर-बछरावां होते हुए लालगंज की ओर जा सकते हैं।

5- शहर रायबरेली से परसदेपुर मार्ग पूर्ण रूप से तीन पहिया, चार पहिया, हल्का वाहन, मध्यम वाहन तथा भारी वाहन बंद रहेंगे, इनका संचालन सुंदरगंज चौराहा से सलोन मार्ग की तरफ तथा शहर सिविल लाइन से परसदेपुर की ओर जाने वाले उक्त वाहनों का संचालन मुंशीगंज व भदोखर मार्ग से होगा।

Next Story