×

साध्वी निरंजन का राहुल पर निशाना, कहा- राजघराने से हैं, कार्यकर्ता का दर्द पता नहीं

By
Published on: 20 Oct 2016 8:30 PM GMT
साध्वी निरंजन का राहुल पर निशाना, कहा- राजघराने से हैं, कार्यकर्ता का दर्द पता नहीं
X

वाराणसीः केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल राजघराने से हैं और उन्हें सामान्य कार्यकर्ता की पीड़ा नहीं पता। राहुल ये भी नहीं जानते कि सच्चा कार्यकर्ता कैसा होता है। साध्वी निरंजन ने ये भी कहा कि रीता बहुगुणा जोशी सही कह रही होंगी कि राहुल किसी की बात नहीं सुनते। उन्होंने रीता को अच्छी सहेली भी बताया।

केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था। कांग्रेस लुट चुकी है और मोदी का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस का मतलब एक परिवार और एक व्यक्ति बताया। निरंजन ज्योति ने कहा कि जब किसी एक शख्स के इर्द-गिर्द राजनीति होती है, तो वो पार्टी एक न एक दिन खात्मे की ओर बढ़ती है।

सपा पर भी साधा निशाना

उन्होंने सपा पर भी निशाना साधा। साध्वी ने कहा कि मुलायम सिंह अब कह रहे हैं कि नेता जमीन कब्जा बंद करें। इसका मतलब है कि चार साल तक ये बात उन्हें पता थी। अब यूपी की सत्ता जाने वाली है, इसी वजह से बयान दे रहे हैं। पहले यूपी सरकार मुलायम के आस-पास घूमती थी। अब पूरा परिवार आ चुका है और सबकी मानसिकता अलग है। प्रदेश की जनता का जो पैसा लूटा है, उसके बंटवारे के लिए हो सकता है झगड़ा हो रहा हो या ये दिखावे का नाटक भी हो सकता है।

Next Story