×

सपा में सुलह के बाद कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू, सरकार बनाने के लिए की भगवान से दुआ

अब इसे कार्यकर्ताओं का अंधविश्वास कहें या भगवान पर आस्था या फिर राजनीति। कुछ भी हो लेकिन आज सपा फिर कहीं न कहीं एक दिखाई दे रही है।

By
Published on: 18 Jan 2017 11:53 AM GMT
सपा में सुलह के बाद कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू, सरकार बनाने के लिए की भगवान से दुआ
X

लखनऊः सपा कुनबे में लगातार कई दिनों तक चले घामसान से कई सपा कार्यकर्ता दुखी थे। इसमें कई ने पार्टी कार्यालय के बाहर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की तो कई ने कार्यकर्ता ने भगवान की शरण ली। सपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर समाजवादी पार्टी को एक करने के लिए हवन पूजा भी की। अब इसे अंधविश्वास कहें या भगवान पर आस्था या फिर राजनीति। कुछ भी हो लेकिन आज समाजवादी पार्टी फिर कहीं न कहीं एक दिखाई दे रही है। इस बात से साफ जाहिर होता है कि 2017 में चुनाव पूरा परिवार एक होकर लड़ेगा।

वहीं बुधवार को राजधानी लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा में सुलह के बाद हनुमान मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण किया। 2017 में सपा की सरकार बने इसके लिए भगवान से कामना की। सपा कार्यकर्ता अरविंद शुक्ला ने 7 जनवरी को इसी मंदिर में सपा कुनबे के लिए हवन और पूजा किया था। यही नहीं अऱविंद शुक्ला समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर चार दिन तक अनशन पर भी बैठे थे।

अब जब पार्टी एक हो गई है तो इस खुशी को लेकर अरविंद शुक्ला ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बंथरा क्षेत्र के प्राचीन हनुमान मंदिर में 200 किलो लड्डू वितरण किए और 2017 में सपा की सरकार बने इसके लिए भगवान से कामना भी की। अब देखना है कि इस कार्यकर्ता के अनशन हवन और प्रसाद वितरण से 2017 के चुनाव में कितना लाभ पहुंच पाता है।

Next Story