×

मुलायम के करीबी वीरपाल सिंह पर गिरी गाज, शुभलेश यादव होंगे नए जिलाध्यक्ष

sujeetkumar
Published on: 20 Jan 2017 9:48 AM GMT
मुलायम के करीबी वीरपाल सिंह पर गिरी गाज, शुभलेश यादव होंगे नए जिलाध्यक्ष
X

बरेली: मुलायम सिंह यादव के करीबी कहे जाने वाले वीरपाल सिंह यादव को सपा जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शुभलेश यादव को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुवार को नए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने इसकी घोषणा की। वीरपाल विरोधी खेमे के ही प्रमोद विष्ट को महासचिव और सत्येंद्र यादव को जिले का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ही माना जाने लगा था कि अब वीरपाल सिंह यादव को पद से हटा दिया जाएगा।

नए जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, जिला महासचिव प्रमोद विष्ट और जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव जब शाम को लखनऊ से वापस शहर लौटे तो जगह-जगह उनका स्वागत किया गया, स्वागत कार्यक्रमों के बाद वे सीधे पार्टी दफ्तर पहुंचे और जिम्मेदारी संभाली।

ये भी थे दौड़ में

जिलाध्यक्ष की दौड़ में योगेश यादव, हरीशंकर यादव, सूरज यादव, अरविंद यादव भी थे। शुभलेश यादव की पैरवी मुख्यमंत्री के करीबी आनंद भदौरिया, एसआरएस यादव और एमएलसी उदयवीर ने भी की। जिसके चलते उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है। अब पार्टी के पुराने और नए लोगों को साथ लेकर चलना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने शुभलेश यादव को बनाया जिलाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने शुभलेश यादव को बनाया जिलाध्यक्ष

फूलों से हुआ स्वागत

पार्टी कार्यालय पर नए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महासचिव प्रमोद विष्ट, उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव का फूलों से स्वागत किया गया । इस मौके पर डॉ.आइएस तोतोमर, हरीशंकर यादव, जफर बेग, अंकित यादव, देवेंद्र सिंह, लल्लू यादव, अर्पितगोयल, असलम खां, गजनफ्फर अली खां, शमीम सुल्तानी, भारती चौहान, विशाल अग्रवाल, किशोर कटरु, महेंद्र यादव, ध्रुव चतुर्वेदी, हकीमउद्दीन आदि मौजूद थे। लेकिन यहां पार्टी विधायक, प्रत्याशी और पुराने सपाई नजर नहीं आए।

चेले ने दी उस्ताद को मात

नए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने पूर्व राज्यसभा एवं जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव की सरपरस्ती में ही सियासी आगाज किया था। उनके सबसे करीबी वीरपाल सिंह यादव के साथ जिला महासचिव भी रहे लेकिन कुछ समय बाद रिश्ते खराब हो गए। शुभलेश यादव को लंबे समय से संगठन में जगह नहीं मिली। वह काफी समय से वीरपाल सिंह यादव को हटाकर जिलाध्यक्ष बनने की कोशिश में थे।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story