×

सपा को लगा एक और झटका, MLA राजा महेंद्र अरिदमन सिंह पत्नी सहित BJP में शामिल

बाह के वर्तमान सपा विधायक और प्रत्याशी राजा अरिदमन सिंह ने खेरागढ़ से प्रत्याशी अपनी पत्नी रानी पक्षालिका सिंह के साथ भाजपा में शामिल होकर कई महीनो से राजनेतिक गलियारों में चल रही चर्चायो पर विराम लगा दिया।

tiwarishalini
Published on: 14 Jan 2017 12:08 PM GMT
सपा को लगा एक और झटका, MLA राजा महेंद्र अरिदमन सिंह पत्नी सहित BJP में शामिल
X

आगरा: बाह के वर्तमान सपा विधायक और प्रत्याशी राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने खेरागढ़ से प्रत्याशी अपनी पत्नी रानी पक्षालिका सिंह के साथ बीजेपी में शामिल होकर कई महीनों से राजनैतिक गलियारों में चल रही चर्चायों पर विराम लगा दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने राजा महेंद्र अरिदमन सिंह और उनकी पत्नी को शनिवार (14 जनवरी) को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

राजा अरिदमन सिंह के बीजेपी में शामिल होने से सत्तारुढ समाजवादी पार्टी को जोरदार झटका लगा है। बता दें कि सपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह को आगरा के बाह से अपना प्रत्याशी बनाया था। जहां इसके बाद बीजेपी के बाह सीट से दावेदारों में खलबली मच गई है, वहीं सपा इसे विश्वासघात बता रही है।

यह भी पढ़ें ... पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता अशोक प्रधान की हुई घर वापसी, फिर थामा बीजेपी का दामन

आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मुलायम और अखिलेश, दोनों गुटों ने उनको प्रत्याशी बनाया। उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह भी दोनों गुटों की लिस्ट में खेरागढ़ से प्रत्याशी थीं।

इन दोनों प्रत्याशियों का सपा छोड़कर जाना बड़ा झटका माना जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी राजा अरिदमन सिंह बीजेपी एमएलए रह चुके हैं।

राजा अरिदमन के बीजेपी में शामिल होने से टिकट पाने के दावेदारों में भी खलबली मच गई है। आगरा की बाह सीट पर राजा महेंद्र अरिदमन सिंह का ही कब्जा रहा है। वह सिर्फ 2007 का चुनाव हारे थे। इसके बाद 2012 में बाह से वह छठी बार एमएलए बने।

भदावर राज्य का राजा होने के नाते उनके प्रति जनता में अलग ही सम्मान है। बाह इलाके के लोग आज भी उन्हें महाराजा भदावर और राजा कहकर संबोधित करते हैं।

सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय ने बताया कि पांच साल सत्ता सुख भोगकर पाला बदलने वाले एमएलए राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने सीएम अखिलेश यादव के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने बताया कि राजा महेंद्र अरिदमन और उनकी पत्नी के सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल होने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story