×

स्वाति सिंह बोलीं- नोटबंदी के बाद सपा, बसपा और कांग्रेस के नोटों से भरे महल ढह गए

aman
By aman
Published on: 27 Nov 2016 3:06 PM GMT
स्वाति सिंह बोलीं- नोटबंदी के बाद सपा, बसपा और कांग्रेस के नोटों से भरे महल ढह गए
X

बहराइच: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह रविवार को बहराइच दौरे पर थीं। इस दौरान वो मायावती पर हमलावर दिखीं। स्वाति ने कहा, 'अगर बसपा सुप्रीमो में हिम्मत है तो एक सामान्य सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं, वह भी एक आम महिला के खिलाफ।'

स्वाति सिंह ने नोटबंदी का समर्थन करते हुए कहा कि '8 नवंबर के बाद सपा, बसपा और कांग्रेस के नोटों से भरे महल ढह गए। मायावती का तो दिमागी संतुलन बिगड़ गया है।

परिवार के झगड़े में दिखी अखिलेश की बेबसी

बहराइच में रविवार को बीजेपी की तरफ से महिला सम्मेलन आयोजित किया गया था। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह को आमंत्रित किया गया था। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 'जब प्रदेश में साढ़े चार मुख्यमंत्री की बात होती थी तो मुझे दुःख होता था। लेकिन परिवार के झगड़े ने इस बात की पुष्टि कर दी की सरकार में कई मुख्यमंत्री हैं। अखिलेश ने साफ कर दिया कि किसके कहने पर किस मंत्री को हटाया और किसके इशारे पर वापस लिया। प्रदेश की राजनीति में अखिलेश बेबस हैं।'

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें स्वाति सिंह ने और क्या कहा ...

मायावती बाबा साहेब के विचारों को बेच रहीं

स्वाति सिंह ने मायावती पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि 'यदि उनमे हिम्मत है तो सामान्य सीट पर एक सामान्य महिला से (अपनी तरफ इशारा करते हुए) चुनाव लड़कर दिखाएं। कहा कि जिस बाबा साहब के मिशन और कांशीराम जी के विचारों पर बहुजन समाजवादी पार्टी बनी, उसे मायावती बेच रही हैं। मायावती तक वही पहुंच सकता है, जिसके पास पैसा हो।'

मोदीजी का सपना सबका हो विकास

नोटबंदी पर बोलते हुए स्वाति सिंह ने कहा कि 'पीएम मोदी जी का सपना है कि समाज का हर तबका बराबर का हो, सभी का विकास हो। आज नोटबंदी के कारण परेशानी जरूर है, लेकिन कल इसका फायदा होगा। नोटबंदी से भ्रष्टाचारी परेशान हैं। कांग्रेस ने जनता को बरगलाकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए भारत बंद का एलान किया है, लेकिन जनता मोदी जी के साथ है।' उन्होंने प्रदेश में परिवर्तन के लिए

महिलाओं से सहयोग मांगा।

महिलाओं को भी मिले तीन तलाक का हक़

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहा कि तीन तलाक का मुद्दा महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़ा है। जो मुसलमान भाई इस मुद्दे का विरोध कर रहे हैं वे क्यों नहीं महिलाओं को समानता का अधिकार दे देते। मुस्लिम महिलाओं को भी तीन तलाक का अधिकार मिलना चाहिए।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story