×

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को बताया नादान लड़का, कहा- फ्लॉप है सपा-कांग्रेस का गठबंधन

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ ने राहुल को सियासत का नादान लड़का बताया। उन्होंने कहा कि राहुल राजनीति में पूरी तरह असफल हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि रोड शो का कांग्रेस-सपा गठबंधन को कोई फायदा नहीं होने वाला है।

zafar
Published on: 4 Feb 2017 6:43 AM GMT
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को बताया नादान लड़का, कहा- फ्लॉप है सपा-कांग्रेस का गठबंधन
X

इलाहाबाद: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता डा० महेंद्र नाथ पांडेय ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नादान और असफल लड़का कहा है। पांडेय ने कहा कि राहुल की रैलियों में भीड़ नहीं आती इसलिए वह रोड शो करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगरा और लखनऊ में राहुल-अखिलेश के रोड शो चुनाव परिणाम आने के बाद असफल साबित होंगे।

फ्लॉप शो

-इलाहाबाद में बीजेपी प्रत्याशयों के प्रचार के लिए आए केंद्रीय मंत्री ने राहुल को सियासत का नादान लड़का बताया।

-उन्होंने कहा कि राहुल राजनीति में पूरी तरह असफल हैं।

-केंद्रीय मंत्री डा० महेंद्र नाथ पांडेय ने यह भी कहा कि रोड शो का कांग्रेस-सपा गठबंधन को कोई फायदा नहीं होने वाला है।

-उन्होंने यह भी कहा कि राहुल और अखिलेश की तरह ही प्रियंका और डिम्पल की जोड़ी भी चुनाव में कोई करिश्मा नहीं दिखा पाएगी।

दावा

-वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को प्रियंका की क्षमता का पता है इसलिये चुनाव में नाम उछाल कर बाद में यह नाम ठंडे बस्ते में डाल देती है।

-वरिष्ठ भाजपा नेता ने आगरा में अखिलेश-राहुल के रोड शो को पूरी तरह फ्लॉप करार दिया।

-महेंद्र नाथ पांडेय के मुताबिक़ यूपी में बीजेपी की लड़ाई ज़्यादातर सीटों पर सपा-कांग्रेस गठबंधन से है।

-उन्होंने दावा किया कि बीजेपी अकेले सरकार बनाएगी और बीएसपी तीसरे स्थान पर रहेगी।

zafar

zafar

Next Story