×

केंद्रीय मंत्री ने कहा-एक है SP और QED का DNA, मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं अखिलेश

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि हाल में प्रदेश के एक बड़े अधिकारी ने उनसे बताया कि सपा सरकार के नेताओं ने जम कर धन की लूट की है। अधिकारी ने बताया कि साढ़े चार सालों में समाजवादी नेताओं ने इतना धन लूट लिया कि अब इनके इनवेस्टमेंट की समस्या आ गई है। इसलिए मुलायम सिंह को अमर सिंह की आवश्यकता ज्यादा है।

zafar
Published on: 29 Oct 2016 3:09 PM GMT
केंद्रीय मंत्री ने कहा-एक है SP और QED का DNA, मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं अखिलेश
X

केंद्रीय मंत्री ने कहा-एक है SP और QED का DNA, मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं अखिलेश

गाजीपुर: केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि समाजवादी पार्टी और कौमी एकता दल का डीएनए एक ही है। मनोज सिन्हा गाजीपुर में एक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे। रेल राज्य मंत्री ने अखिलेश य़ादव और शिवपाल के रिश्तों पर तंज करते हुए कहा कि अगर कोई मुख्यमंत्री किसी की वजह से काम नहीं कर पाया तो वह काम करने के योग्य नहीं है।

सपा की लूट

-रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि हाल में प्रदेश सरकार के एक बड़े अधिकारी ने उनसे मिल कर बताया कि सपा सरकार ने जम कर धन की लूट की है।

-उन्होंने कहा-कि अधिकारी ने बताया कि साढ़े चार सालों में समाजवादी नेताओं ने इतना धन लूट लिया कि अब इनके इनवेस्टमेंट की समस्या आ गई है।

-मनोज सिन्हा ने कहा कि इसीलिए मुलायम सिंह को अमर सिंह की आवश्यकता ज्यादा है।

-उन्होंने कहा कि जब भी मुलायम सिंह की सरकार बनती है, थानों पर उनके दलाल सक्रिय हो जाते हैं।

-समाजवादी पार्टी और कौमी एकता दल एक ही डीएनए के मदारी हैं, और ये अपराधियों का गिरोह है।

अब भाजपा

-उन्होंने कहा कि हाथी और साइकिल ने 15 सालों में प्रदेश को खोखला कर दिया है।

-केंद्रीय मंत्री ने कहा इस बार बीजेपी दो तिहाई से ज्यादा बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

-उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि ढाई सालों में देश ने काफी तरक्की की है।

-भाजपा में शामिल एमएलसी विशाल सिंह चंचल के जिले में प्रथम आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि थे।

-मनोज सिन्हा ने कहा कि एमएलसी विशाल सिंह चंचल के आने से बीजेपी मजबूत होगी।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

केंद्रीय मंत्री ने कहा-एक है SP और QED का DNA, मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं अखिलेश

केंद्रीय मंत्री ने कहा-एक है SP और QED का DNA, मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं अखिलेश

zafar

zafar

Next Story