×

केंद्रीय मंत्री स्मृति का तंज, कहा- मुख्यमंत्री अखिलेश को राहुल गांधी बताएं कि कहां हैं गायत्री प्रजापति

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी मुख्यमंत्री उनके मंच पर तो पहुंच जाते हैं। लेकिन कहते हैं कि प्रजापति नहीं मिल रहे हैं, पुलिस खोज रही है। उन्होंने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहा विभाग इतना निकम्मा हो गया है।

zafar
Published on: 3 March 2017 11:46 AM GMT
केंद्रीय मंत्री स्मृति का तंज, कहा- मुख्यमंत्री अखिलेश को राहुल गांधी बताएं कि कहां हैं गायत्री प्रजापति
X

वाराणसी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को भी निकम्मा बताया है। स्मृति ने सवाल किया है कि जिस गायत्री प्रजापति के मंच पर खुद मुख्यमंत्री जाते हों, उन्हें प्रदेश की पुलिस क्यों नहीं खोज पा रही है।

अखिलेश पर प्रहार

-केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी मुख्यमंत्री उनके मंच पर पहुंच जाते हैं।

-लेकिन मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्रजापति नहीं मिल रहे हैं, पुलिस खोज रही है।

-स्मृति इरानी ने कहा कि जिस व्यक्ति को अमेठी का बच्चा बच्चा देख रहा है, उसे पुलिस क्यों नहीं देख पा रही है।

-केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहा विभाग इतना निकम्मा हो गया है।

-उन्होंने कहा कि गायत्री ने कहा था कि 2014 में राहुल गांधी को मैंने जितवाया था, तो वही अखिलेश को बता दें कि प्रजापति कहां हैं।

तीन तलाक

-एक सवाल के जवाब में स्मृति इरानी ने कहा कि चुनाव में महिला पुलिस का पूरी क्षमता के साथ इस्तेमाल होना चाहिये।

-उन्होंने कहा कि चुनाव में बड़ी व्यवस्था की जिम्मेदारी को देखते हुए महिला पुलिस बल की कम संख्या चिंता का विषय है।

-तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव से सार्वजनिक रूप से अपने विचार रखने की मांग की।

zafar

zafar

Next Story