×

यूपी विधानसभा चुनावः लगातार बढ़ रही वोटरों और प्रत्याशियों की संख्या, देखें क्या कहते हैं आंकड़ें

बता दें कि जनता सीधे ईवीएम के जरिए अपना वोट देगी। साल 2007 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले साल 2012 में करीब सवा दो करोड अधिक वोट पड़े थे।

By
Published on: 31 Jan 2017 5:08 AM GMT
यूपी विधानसभा चुनावः लगातार बढ़ रही वोटरों और प्रत्याशियों की संख्या, देखें क्या कहते हैं आंकड़ें
X

मेरठः शासन-प्रशासन के द्वारा वोटरों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। तो वहीं प्रत्याशी भी वोट मांगने में कोई कसर नहीं छोड रहे। हालांकि इन सबके बीच जनता भी प्रत्याशियों को आश्वासन देकर विदा कर रही है। लेकिन बता दें कि जनता सीधे ईवीएम के जरिए अपना वोट देगी। साल 2007 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले साल 2012 में करीब सवा दो करोड़ अधिक वोट पड़े थे।

पिछले चुनाव में 60 प्रतिशत हुआ था मतदान

-पिछले चुनाव में सूबे की जनता ने करीब 60 प्रतिशत मतदान किया था।

-इस तरह से कुल 7 करोड 57 लाख 25 हजार 793 वोट पड़े थे।

-वोटो की संख्या साल 2007 के चुनाव के मुकाबले 2 करोड 35 लाख 43 हजार 967 अधिक रही।

-वहीं 5 करोड 17 लाख 67 हजार 43 वोटर मतदान से दूरी बनाए रखे।

-साल 2007 में 5 करोड 21 लाख 81 हजार 826 लोगों ने ही वोट किया था।

-जबकि 6 करोड 13 लाख 67 हजार 524 लोगों ने मतदान से दूरी बनाई।

-उधर साल 2007 में सूबे में 6086 प्रत्याशी मैदान में थे तो साल 2012 में 6839 हो गए।

15 चुनावों में सूबे में मतदान की ​स्थिति

साल कुल प्रत्याशी कुल वोट पड़े मतदान से दूर

1951 2608 16758619 27331027

1957 1759 21918604 27034823

1962 2620 18859667 17801911

1967 3014 22989751 19158349

1969 1791 24224786 20587645

1974 4039 28310667 21432526

1977 3012 24152656 28192950

1980 3664 26288674 32231792

1985 4230 29852128 35552403

1989 6103 40917962 38642935

1993 9726 51146036 38384705

1996 10029 56232609 44673210

2002 5533 53668674 46087650

2007 6086 52181826 61367524

2012 6839 75725793 51767043

Next Story