×

चुनाव में लगाई जाएंगी यूपी रोडवेज की 280 बसें, यात्रियों के लिये होगी वैकल्पिक व्यवस्था

चुनाव के मद्देनजर निगम की बसों को डूयूटी पर भेजा जाना तय है। सरकारी बसें चुनाव में उपयोग होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ये बसें चुनाव में अर्द्धसैनिक बलों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए सुरक्षित रखी जाएंगी।

zafar
Published on: 30 Jan 2017 5:36 AM GMT
चुनाव में लगाई जाएंगी यूपी रोडवेज की 280 बसें, यात्रियों के लिये होगी वैकल्पिक व्यवस्था
X

मेरठ: विधानसभा चुनाव में सुरक्षा बलों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए यूपी रोडवेज 280 बसें देगा। लखनऊ मुख्यालय से सभी ​बस डिपो को बसों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। डिपो ने इन बसों को सर्विसिंग के लिए वर्कशॉप भेजना शुरू कर दिया है।

चुनाव में जाएंगी बसे

-चुनाव के मद्देनजर निगम की बसों को डूयूटी पर भेजा जाना तय है।

-सरकारी बसें चुनाव में उपयोग होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

-ये बसें चुनाव में अर्द्धसैनिक बलों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए सुरक्षित रखी जाएंगी।

सर्विसिंग के लिए भेजी गईं

-लखनऊ मुख्यालय से 280 बसों को तैयार रखने के लिए आदेश हुए है।

-मुख्यालय से अब तक 10 बसों को चुनाव के लिए भेज दिया गया है।

-पहले चरण के चुनाव में 150 बसें ड्यूटी पर लगाई जाएंगी।

-इसके लिए वर्कशॉप में बसों को सर्विस के लिए खडा कर दिया गया है।

-क्षेत्रीय प्रबंधक एसके बनर्जी ने बताया कि आदेशानुसार चुनाव के लिए बसें सुरक्षित की जा रही हैं।

-उन्होंने कहा कि यात्रियों को समस्या न हो, इसके लिये व्यवस्था की जा रही है।

zafar

zafar

Next Story