TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

गजब! एटा में दो बच्चों के बाप को लेकर भागी किशोरी, लेकिन पकड़ी कैसे गई

राम केवी
Published on: 29 Oct 2018 3:07 PM GMT
गजब! एटा में दो बच्चों के बाप को लेकर भागी किशोरी, लेकिन पकड़ी कैसे गई
X

एटा : अभी तक आपने लडकियां भगाने की तो खबरें सुनी होंगी। किंतु एटा में बिल्कुल इसके विपरीत हुआ है जहां लड़का नहीं लड़की दो बच्चों के बाप को भगा कर ले जाती है और शादी करने पर आमादा हो जाती है।

इस राशि के स्वभाव में है क्रोध, फिर भी प्यार में है इमोशनल, जानिए और भी बातें

जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला भगीपुर निवासी प्रियंका 6 दिन पूर्व दो बच्चों के बाप रिंकू निवासी भगीपुर को जबरन मुकदमा लिखाने की धमकी दे कर भगा ले गयी। और घूमते घूमते रिंकू की ही ननिहाल जा पहुंची। तो 25 वर्षीय प्रियंका को आज फर्रुखाबाद स्थित रिंकू की ननिहाल के लोगों ने पकड़ कर बंधक बनाकर रिंकू के ससुराली जनों को बुलाकर रिंकू और प्रियंका को पकड़ कर कोतवाली नगर पुलिस के हवाले कर दिया।

रिंकू की पत्नी का आरोप है कि प्रियंका मेरे पति पर जबरन शादी करने का दबाव बना रही है और उसे जबरन अपने साथ भगा ले जाती है इससे पूर्व भी दो बार वह जबरन रिंकू को अपने साथ भगा ले गई। मेरे दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़की 5 वर्ष व लडका 7 वर्ष का है और मेरे अभी हाल में ही डिलीवरी होने वाली है।

ये प्यार है या कुछ और….बहुत आसान टिप्स से जान सकते हैं BOYS&GIRLS

रिंकू व प्रियंका का जीजा कन्हैया एक साथ मिलकर घरों में रंगाई पुताई का कार्य करते हैं तथा रिंकू अक्सर कन्हैया के साथ उसकी ससुराल आया जाया करता था। इसी बीच कन्हैया की साली प्रियंका से रिंकू की आंख लड़ गई और दोनों के प्रेम प्रसंग जोर पकड़ने लगे और प्रियंका रिंकू पर शादी का दबाव बनाने लगी। जिसको लेकर कन्हैया कन्हैया की पत्नी में विवाद भी होने लगा। प्रियंका रिंकू पर जबरन शादी का दबाव बनाती रही और घर से उसे बार-बार अपने साथ ले जाती रही ना जाने पर मुकदमा लिखाने की धमकी देती है

इसी क्रम में 23 अक्टूबर को प्रियंका रिंकू को एटा से भगाकर ले गयी और दोनों रिंकू की ननिहाल जा पहुँचे जब वहां के लोगों ने प्रियंका के बारे में पूछा तो उसने प्रियंका को अपनी पत्नी बताया तो ननिहाल वालों उसे व उसकी दूसरी पत्नी प्रियंका को अपने घर में ही बंधक बनाकर रिंकू के ससुरालियों को सूचना दी और वहां से पकड़ कर ला कर दोनों को कोतवाली नगर पुलिस एटा को सौंप दिया।

समाचार लिखे जाने तक दोनों पुलिस की हिरासत में थे।दोनों पक्षों की पंचायत जारी थी दोनों ही पक्ष एक ही जाटव समुदाय के हैं।

राम केवी

राम केवी

Next Story