×

Chandauli News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 126 जोड़ों ने किया दाम्पत्य जीवन में प्रवेश

Chandauli News: सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 126 जोड़ों ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर नये जीवन की शुरूआत की।

Sunil Kumar (Chandauli)
Published on: 28 Nov 2022 2:36 PM GMT
Chandauli News
X

चंदौली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह

Chandauli News: चंदौली जिले के धानापुर व बरहनी में सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 126 जोड़ों ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर नये जीवन की शुरूआत की। जिले में आज का दिन 126 गरीब परिवारों के लिए यादगार एवं शुभ रहा। समारोह में जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक और गणमान्य व्यक्तियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हो रही है कारगर सिद्ध: MP

समारोह को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेे प्रदेश के ऐसे गरीब माता-पिता जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वे अपने बच्चों की शादी धूमधाम से कर सकें। ऐसे माता-पिता के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कारगर सिद्ध हो रही है। इस योजना से धानापुर व बरहनी की बेटियों के हाथ पीले होने के साथ-साथ प्रदेश के हजारों बेटियों के हाथ भी पीले हुए हैं और वे सुखमय जीवन जी रही है।

वर-वधू के लिएअब 51 हजार रुपये कर दी गई है सहायता राशि

उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल वर-वधू को सहायता राशि अब 51 हजार रूपये कर दी गयी है, जिसमें समाज कल्याण विभाग बधू के खाते में 35 हजार रुपये ट्रांसफर करेंगा। साथ ही 10 हजार रुपये का दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री वर-वधू पक्ष को दिया जाएगा। शेष 6 हजार रुपये टेंट, साज सज्जा और जलपान व भोजन पर खर्च किया जाता है।

विधायक सुशील सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को दी बधाई

विधायक सुशील सिंह ने सामूहिक विवाह में शामिल नव विवाहित जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज इतने जोड़ों का विवाह संपन्न हो रहा है, जो बहुत ही खुशी की बात है।उन्होंने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि धानापुर व बरहनी के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की बहुत अच्छी योजना है: DM

जिलाधिकारी ईशा दुहन ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की बहुत अच्छी योजना है, गरीब परिवारों के लिए यह बहुत ही सहयोगी है।इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शादी संपन्न कराने में मदद मिलती है,साथ ही कार्यक्रम में शामिल छोटे-बड़े सभी लोगों का आशीर्वाद भी मिलता है।अंत में उन्होंने नव विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने भी समारोह को संबोधित कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी एवं नव विवाहित जोड़ो को सुखमय जीवन व्यतीत करने की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर ये रहे उपस्थित

बता दें कि ब्लाक बरहनी के किसान इंटर कालेज में जहां 71वीं धानापुर में 55 जोड़ो का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नव विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देने मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story