×

महापौर की जंग में बचे 13 उम्मीदवार, 10 पर्चे वापस तो 75 मैदान में

By
Published on: 10 Nov 2017 8:27 AM GMT
महापौर की जंग में बचे 13 उम्मीदवार, 10 पर्चे वापस तो 75 मैदान में
X

गोरखपुर: नगर निगम में महापौर और नगर पंचायत में अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए उम्मीदवारों के नाम की अंतिम सूची जारी हो गई है। नामांकन की वापसी के दिन महापौर पद के लिए जहां एक पर्चा वापस हुआ, वहीं नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। नगर निगम में पार्षद पद पर 49 पर्चों के वापस होने के बाद अब 674 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।

यह भी पढ़ें: बिन अधिकार,शहरी सरकार: निकाय चुनावों में जिन पदों के लिए मारामारी मची है वे महज हाथी के दांत

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में नामांकन वापसी के दौरान महापौर पद के लिए पर्चा दाखिल करने वाले कांग्रेस नेता धर्मराज चौहान ने अपना पर्चा वापस ले लिया। पहले उन्होंने कांग्रेस के सिंबल पर पर्चा दाखिल किया था। लेकिन इसके बाद पार्टी नेतृत्व में उनकी जगह राकेश यादव को उम्मीदवार घोषित कर दिया। कांग्रेस के अधिकार पत्र पर राकेश की दावेदारी के बाद धर्मराज ने निर्दल प्रत्याशी हो गए थे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या से निकाय चुनाव के प्रचार का आगाज करेंगे CM योगी आदित्यनाथ

राकेश की उम्मीदवारी पर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हुए धर्म राज चौहान ने गुरुवार को अपना पर्चा वापस ले लिया था। नगर निगम में पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले में 49 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। पहले इस पद के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में थे जबकि अब 674 प्रत्याशी मैदान में हैं। आठ नगर पंचायतों के लिए 50 प्रत्याशियों में से 10 ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।

महापौर पद के प्रत्याशी मैदान में इस प्रकार हैं- सीताराम जायसवाल भाजपा से, राहुल गुप्ता सपा से, हरेंद्र यादव बसपा से, राकेश यादव कांग्रेस से, मोहम्मद इस्लाम राष्ट्रीय लोकदल, श्रवण जायसवाल आम आदमी पार्टी, मोहम्मद अरशद पीस पार्टी, बजरंगी भाकपा माले, डॉ आशीष कुमार सिंह निर्दल, सलीम निर्दल, जियाउद्दीन अंसारी निर्दल, श्रीचंद निर्दल, सुशील निर्दल

नगर पंचायतों की यह है स्थिति

नगर पंचायत पर्चा वापस बचे प्रत्याशी

पिपराइच 01 15

सहजनवा 02 12

बांसगांव 03 08

मुंडेरा बाजार 00 07

पीपीगंज 03 08

गोला 00 04

बड़हलगंज 01 12

उनवल 00 09

Next Story