×

घर पहुंचने की चिंता: 14 दिन का क्वारंटीन पूरा, नहीं पता कैसे पहुंचेंगे बिहार व एमपी

वैश्विक महामारी के दौरान बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब व हरियाणा आदि कई प्रदेशों से सैकड़ों की संख्या में लोग इत्रनगरी से गुजरे। कुछ यहां आए थे तो कुछ जा रहे थे। काफी लोगों को लॉकडाउन के बीच प्रशासन ने अहतियात के तौर पर 14-14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया।

SK Gautam
Published on: 13 April 2020 1:36 PM GMT
घर पहुंचने की चिंता: 14 दिन का क्वारंटीन पूरा, नहीं पता कैसे पहुंचेंगे बिहार व एमपी
X

कन्नौज: लॉकडाउन के बीच कई प्रदेशों व जिलों से कन्नौज में या दूसरे जिलों में अपने घरों की ओर निकले हजारों लोगों में 3129 लोगों को क्वारंटीन सेंटरों पर रोका गया था जांच के नाम पर सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग हुई। 14 दिन का समय पूरा हो जाने के बाद ज्यादातर लोगों को घर जाने की मंजूरी मिल गई। खास बात यह रही कि प्रशासन ने रोकने की व्यवस्था की। नाश्ता और भोजन कराया, लेकिन जब छोड़ा गया तब न तो कोई प्रमाण पत्र मिले और न ही किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य की जांच हुई। जबकि सरकार ने अब ज्यादा से ज्यादा कोरोना की जांच पर जोर दे रही है।

14- दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया था

वैश्विक महामारी के दौरान बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब व हरियाणा आदि कई प्रदेशों से सैकड़ों की संख्या में लोग इत्रनगरी से गुजरे। कुछ यहां आए थे तो कुछ जा रहे थे। काफी लोगों को लॉकडाउन के बीच प्रशासन ने अहतियात के तौर पर 14-14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया। ज्यादातार लोगों को छोड़ दिया गया है, क्योंकि इनका निर्धारित समय पूरा हो गया है। एक-दो दिन में अन्य लोग भी छोड़ दिए जाएंगे, जिनके 14 दिन पूरे हो जाएंगे।

परेशानी उनको ज्यादा है जो दूसरे प्रदेशों के रहने वाले हैं। बिहार के सिऔल निवासी दिलखुश यादव, सरसा के निर्मल यादव व मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी रामदीन भी परेशान हैं कि अगर यहां से अनुमति मिल भी गई तो वह घर पहुंचेंगे कैसे। लॉकडाउन में वाहन तो चल नहीं रहे हैं। इस बाबत जब डीएम राकेश मिश्र का पक्ष जानने के लिए उनके सीयूजी नंबर 9454417555 पर कॉल की गई तो उन्होंने रिसीव नहीं किया।

ये भी देखें: सुनो सरकार ! उम्मीद मत टूटने देना

क्वारंटीन किए गए लोगों के बारे में तथ्य-

-3129 लोग अब तक क्वांरटीन किए गए हैं।

-2788 लोगों का 14 दिन का क्वारंटीन पूरा हो गया।

-177 स्थानों पर रोके गए हैं, इसमें छह बड़े सेंटर भी शामिल हैं।

-341 लोग क्वारंटीन केंद्र पर रुके हैं।

-सोमवार को चार केंद्रों पर 12 नए लोग आए।

-13 अप्रैल को जिले में 224 लोगों के जाने को मंजूरी मिली।

क्या कहते हैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण स्वरूप बताते हैं कि जिले से अब तक करीब सौ लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इसमें क्वारंटीन सेंटर व स्वास्थ्य विभाग की देखरेख वाले बड़े सेंटरों से 35 लोगों के कोरोना जांच के सैंपल गए हैं। जिनकी भी तबियत बिगड़ी उनको डॉक्टरों की टीम ने जाकर देखा और इलाज किया। गंभीर कोई नहीं मिला।

ये भी देखें: लॉकडाउन में ट्रीपल मर्डर: खूनी वारदात से दहले लोग, तबाह हुआ परिवार

SK Gautam

SK Gautam

Next Story