UP IPS Transfer: फिर बड़ा फेरबदल, 16 आईपीएस अफसरों का तबादला, दस जिलों के बदले एसपी

UP IPS Transfer: बुधवार को सात आईपीएस, 57 पीपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किये जाने के बाद गुरूवार को फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ।

Newstrack Network
Published on: 18 Sept 2025 12:49 PM IST (Updated on: 18 Sept 2025 1:05 PM IST)
UP IPS Transfer
X

UP IPS Transfer

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इन दिनों ताबड़तोड़ तबादले कर रही है। बुधवार को सात आईपीएस, 57 पीपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किये जाने के बाद गुरूवार को फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ। यूपी में गुरूवार को 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इस फेरबदल में दस जनपदों देवरिया, अलीगढ़, उन्नाव, प्रतापगढ़, औरैया, हरदोई, सोनभद्र, आंबेडकरनगर, आजमगढ़ और कुशीनगर के पुलिस अधीक्षकों का भी स्थानांतरण कर दिया है।


गुरुवार को जारी किए आदेश में आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना को हटा दिया गया है। 2012 बैच के आईपीएस हेमराज मीना को अब पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा को इसी पद संबंद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक सुरक्षा लखनऊ जय प्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक उन्नाव बनाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक देवरिया के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

वहीं अब तक इस पद पर तैनात विक्रांत वीर को पुलिस अधीक्षक संबंद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई नीरज कुमार जादौन को अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के पद पर नई तैनाती दी गयी है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीना को पुलिस अधीक्षक हरदोई के पद पर भेजा गया है। वहीं अभिषेक वर्मा जो अब तक पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें अब पुलिस अधीक्षक सोनभद्र में नई तैनाती दे दी गयी है।

पुलिस अधीक्षक उन्नाव दीपक भूकर को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बनाया गया है। वहीं अब तक यहां इस पद का कार्यभार संभाल रहे डॉ. अनिल कुमार द्वितीय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आंबेडकरनगर केशव कुमार को इसी पद पर कुशीनगर में नई तैनाती दी गयी है। पुलिस अधीक्षक औैरैया अभिजीत आर. शंकर को पुलिस अधीक्षक आंबेडकरनगर में नई तैनाती मिली है।

पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज अभिषेक भारी को पुलिस अधीक्षक औरैया के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं सेनानायक 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज मनीष कुमार शांडिल्य को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक बलिया अनिल कुमार झा को अब पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा बनाया गया है। वहीं सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज में नई तैनाती दी गयी है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story