×

एटा में कोरोना का कहर शुरू, एक दिन में हुई इतनी मौतें

जनपद में कोरोना ने अपने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। बीते चार घंटे में एक वृद्ध समेत दो लोगों की कोरोना से मौत हो गयी।

Sunil Mishra
Reporter Sunil MishraPublished By Roshni Khan
Published on: 23 April 2021 9:20 AM GMT
2 people died due to corona in etah
X

मृत शरीर (सिम्बॉलिक फोटो)

एटा: जनपद में कोरोना ने अपने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। बीते चार घंटे में एक वृद्ध समेत दो लोगों की कोरोना से मौत हो गयी। मुख्य चिकित्सा अथीक्षक राजेश अग्रवाल ने बताया कि आज 11 बजकर 15 मिनट पर एक 55 वर्षीय वृद्ध रामवेटी पत्नी लाखन सिंह निवासी देव नगर चिकित्सालय में भर्ती कराई गयी, जिन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उनका कोविड चैक किया गया तो वह पाजीटिव पायी गयी। उनका आक्सीजन लेवल 45 था। उन्हें कोविड हॉस्पिटल बागवाला रैफर किया जा रहा था, तभी उनकी मौत हो गयी। मृतक के परिजन उसका शव ले गये। उसकी जांच की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरविंद गर्ग ने बताया कि आज जनपद के थाना जैथरा के कस्बे में कोरोना पोजिटिव 30 वर्षीय विवेक पाण्डेय की मौत हुई है। उनके बारे में वह कोई भी विस्तृत जानकारी नहीं दे सके। जिला चिकित्सालय में भर्ती की मौत के बाद बड़ी लापरवाही के चलते मृतक महिला के शव को जिला चिकित्सालय से उसके परिजनों को बिना कोविड नियमों का पालन किये, अन्तिम संस्कार के लिए सीधा सोंप दिया गया है।

जबकि नियमानुसार अन्तिम संस्कार स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम द्वारा अपने कब्जे में शव को लेकर पीपीई किट पहना कर व बॉडी को शील करके काफी औपचारिकता पूरी करके किया जाता है। किंतु जिला चिकित्सालय एटा में पाजीटिव महिला की मौत के बाद परिजनों को शव सोंपकर समाज में कोविड को रोकने के स्थान पर उसे फैलाने का कार्य स्वास्थ्य विभाग स्वयं कर रहा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने अरविंद गर्ग ने बताया कि हम शीघ्र रामवेटी के घर टीम भेज कर जांच कराएंगे। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ऐसी बडी लापरवाही पहली बार देखने को मिली जिसमें कोरोना पॉजिटिव होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा मृतिका के शव को उसके परिजनों को सोंप देने के बाद एक प्राईवेट एम्बुलेंस से परिजनों के साथ जाने के सवाल पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने जांच की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story