×

योगी सरकार में अब मनचलों की खैर नहीं, 200 लोग हुए गिरफ्तार

मनचलों की अब खैर नहीं लड़कियों और महिलाओं के पर फब्तियां कसने वालों अब संभल जाओ, उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान को बरकरार रखने की मुहिम जो चलाई है और इस मुहिम के तहत लगातार महिला सुरक्षा वा उसके सम्मान के बारे में बताया जा रहा है।

Newstrack
Published on: 22 Oct 2020 12:01 PM GMT
योगी सरकार में अब मनचलों की खैर नहीं, 200 लोग हुए गिरफ्तार
X
योगी सरकार में अब मनचलों की खैर नहीं, 200 लोग हुए गिरफ्तार (Photo by social media)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति अभियान चलाया है जिसका उद्देश्य नारी सुरक्षा वा सम्मान का एहसास करा रहा है और इसी मिशन शक्ति के तहत सहारनपुर मंडल में मनचलों शोहदों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को पुलिस ने अंजाम दिया है। पुलिस ने जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली में 200 से भी ज्यादा मनचलों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं इन सभी पर धारा 151, 107/16 वा गुंडा एक्ट में कार्रवाई भी की गई है। यह जानकारी सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने दी है।

ये भी पढ़ें:राहुल गांधी बोले- वैक्सीन और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, जानने के लिए अपने राज्य के चुनाव की तारीख देखें

मनचलों की अब खैर नहीं लड़कियों और महिलाओं के पर फब्तियां कसने वालों अब संभल जाओ, उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान को बरकरार रखने की मुहिम जो चलाई है और इस मुहिम के तहत लगातार महिला सुरक्षा वा उसके सम्मान के बारे में बताया जा रहा है। इस मिशन के तहत कई प्रकार का आयोजन भी सभी जनपदों में चल रहे हैं। मिशन शक्ति के तहत सहारनपुर मंडल में 200 से भी ज्यादा मनचलों को जेल भेज दिया है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/10/VID-20201022-WA0109.mp4"][/video]

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मनचलों के विरुद्ध तीन स्तर पर कार्यवाही हो रही है जिसमें दंडात्मक, सुधारात्मक और लोगों को इस बारे में जानकारी देना, काउंसलिंग तथा उनका आत्मविश्वास बनाना इस प्रकार लोगों को इस बारे में बताया जा रहा है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/10/VID-20201013-WA0259.mp4"][/video]

200 से ज्यादा लोग जेल भेज दिए गए हैं

दंडात्मक कार्रवाई की बात करें तो अभी तक सहारनपुर जनपद, मुजफ्फरनगर जनपद और शामली जनपद मैं 200 से ज्यादा लोग जेल भेज दिए गए हैं, वहीं कुछ के खिलाफ 107/16 की कार्रवाई की गई है। वहीं 11 लोगों को गुंडा एक्ट के तहत जेल भी भेजा गया है इसके अलावा मनचले युवक थे जिनके अभिभावकों को बुलाकर या परिजनों को बुलाकर समझाया गया है और चेतावनी देकर सुधारात्मक छोड़ा गया है।

सभी थाना स्तर पर काउंसलिंग की जा रही है

इसके अलावा सभी थाना स्तर पर काउंसलिंग की जा रही है। लोगों को इस बारे में जानकारी दी जा रही है, इतना ही नहीं महिलाएं कितनी सम्मानित है और महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़े इस प्रकार की जानकारी भी महिलाओं को दी जा रही है। इसके अलावा सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना कर दी गई है। जिसमें आगुंतक महिला की पूरी बात सुनी जाएगी और पूरी तरह उनके अब मदद भी की जाएगी और न्याय उचित कार्रवाई भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें:बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में किसानों से की मुलाकात

इसके अलावा पुलिस लाइन व अन्य स्थानों पर कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें आत्मरक्षा और कानून की जानकारी दी जा रही है। जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़े और साथ ही सरकार के अलग-अलग फोरम है उन सब के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

नीना जैन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story