×

Independence Day: आजादी के अमृत महोत्सव पर आगरा में आयोजित महिला मैराथन में 200 पुलिस कर्मियों ने लिया हिस्सा

Independence Day: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगरा में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया । पुलिस लाइन से शुरू हुई महिला मैराथन दौड़ में 200 महिला पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया।

Rahul Singh
Published on: 16 Aug 2022 8:53 AM GMT
Independence Day
X

Independence Day News (image news network)

Independence Day: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगरा में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया । पुलिस लाइन से शुरू हुई महिला मैराथन दौड़ में 200 महिला पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया। 4 किलोमीटर लम्बी मैराथन दौड़ को सहायक पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस लाइन से शुरू हुई मैराथन दौड़ कलेक्ट्रेट ,सुभाष पार्क, पंचकुइया, तहसील सदर होते हुए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर संपन्न हुई । मैराथन दौड़ जीतने के लिए महिला पुलिसकर्मियों ने जमकर पसीना बहाया लेकिन सभी को पछाड़ते हुए महिला कॉन्स्टेबल नीतू ने मैराथन दौड़ का खिताब अपने नाम कर लिया।



महिला मैराथन दौड़ में महिला कॉन्स्टेबल नीशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि महिला कॉन्स्टेबल अलका यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला कांस्टेबल पारुल गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया महिला कॉन्स्टेबल आयुषी ने चौथा स्थान हासिल किया और कॉन्स्टेबल सरिता ने पांचवां स्थान हासिल किया। महिला मैराथन दौड़ में प्रथम पांच स्थान हासिल करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को सहायक पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण और सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। महिला मैराथन दौड़ के दौरान महिला पुलिस गर्मी खासे से जोश में नजर आई। महिला पुलिस कर्मियों ने उत्साह दिखाते हुए मैराथन दौड़ को पूरा किया।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story