×

गोरखपुर: अचानक टूट गया बिनहा बांध, 2000 लोग प्रभावित

By
Published on: 19 Aug 2017 7:13 AM GMT
गोरखपुर: अचानक टूट गया बिनहा बांध, 2000 लोग प्रभावित
X

गोरखपुर: खोराबार क्षेत्र स्थित नौवा अव्वल गांव का बिनहा बांध आज सुबह लगभग 5 बजे टूट गया। इसके जलप्लावन से लगभग 2 हजार की आबादी प्रभावित हो गई। इस बारे में लोगो ने कल ही प्रशासन को आगाह किया था कि मलौली रिंग बंधे में जगह-जगह रिसाव हो रहा है और कभी भी स्थिति कंट्रोल से बाहर हो सकती है।

ग्रामीणों ने पहले ही गांव खाली कर दिया था और सभी बंधे पर गुजर बसर कर रहे हैं।

उनका कहना था कि शासन-प्रशासन ने अभी तक यहां पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने बताया की 100 नंबर की टीम मौके पर आई थी और निरीक्षण करके वापस चली गई। दोपहर में सिंचाई विभाग के भी कुछ अधिकारी आए थे और मौके का निरीक्षण करके फिर वापस चले गए।

आगे की स्लाइड में देखिए टूटे बांध का विकराल रूप

गोरखपुर: अचानक टूट गया बिनहा बांध, 2000 लोग प्रभावित

गोरखपुर में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम नंबर जारी किया है। इस नंबर 0551-2201796 पर फ़ोन कर हालत की जानकारी ले सकते हैं। वहीँ सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम का नंबर 0551-2204007 है।

Next Story