×

UP में बाढ़ से प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर हुई 24, अब तक 69 मौतें

aman
By aman
Published on: 20 Aug 2017 8:21 AM GMT
UP में बाढ़ से प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर हुई 24, अब तक 69 मौतें
X
UP में बाढ़ से प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर हुई 24, अब तक 69 मौतें

लखनऊ: यूपी में बाढ़ की विभीषका थमने का नाम नहीं ले रही। प्रदेश के 22 जिले पहले से ही बाढ़ की चपेट में थे, पर अब इसमें दो जिलों के नाम और जुड़ गए हैं। बाढ़ से विभिन्न जिलों के 19.76 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 1,524 गांव पानी में डूब गए हैं।

अकेले 19 अगस्त को 15 व्यक्तियों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 69 तक पहुंच गई है। एक व्यक्ति लापता है। सीएम योगी आदित्यनाथ का गृह जिला गोरखपुर बाढ़ से प्रभावित जिलों में शामिल है। यहां हालात बेकाबू हो रहे हैं।

एक नजर :

-प्रदेश भर में 1.91 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि बाढ़ से​ घिरी है।

-दो लाख हेक्टेयर बोयी गई फसल बाढ़ से प्रभावित।

-अब तक 36 करोड़ की फसल क्षति का अनुमान।

-227 राहत शिविर और 164 राहत वितरण केंद्र बनाए गए।

-अब तक 85 हजार लोगोें को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

-बाढ़ से निपटने के लिए 3 हजार नावें और 131 मोटर बोट लगाए गए।

-पीएसी फ्लड की 29 बटालियन तैनात।

-दो जगहों पर सेना और वायु सेना की मदद ली गई है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें कौन-कौन से जिले हैं बाढ़ से प्रभावित ...

यह जिले हैं बाढ़ से प्रभावित

लखीमपुरखीरी, बहराइच, बाराबंकी, गोण्डा, मिर्जापुर, देवरिया, सीतापुर, बिजनौर, फैजाबाद, पीलीभीत, फर्रूखाबाद, मऊ, बस्ती, कुशीनगर, बदायूं, अम्बेडकरनरग, गोरखपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, महाराजगंज, बलरामपुर, संतकबीरनगर, गाजीपुर। इनमें गाजीपुर आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story