×

मकान मालिक के लड़के ने 6 साल की मासूम से की दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By
Published on: 13 April 2017 4:03 AM GMT
मकान मालिक के लड़के ने 6 साल की मासूम से की दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
X

बलरामपुर: जिले के रेहरा बाजार क्षेत्र में एक मासूम के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए छ: साल की मासूम को बहलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़ित मासूम ने अपने परिजनों को आप बीती सुनाई, तो परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और पीड़िता को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

क्या है पूरा मामला

मामला रेहरा बाजार थाना क्ष्रेत्र का है, जहां किराए के मकान में रह रही दम्पत्ति की 6 वर्षीय पुत्री को उन्हीं के मकान मालिक के 25 वर्षीय लड़के ने बहला-फुसला कर एक मंदिर के पीछे ले गया और उसके साथ रेप किया। मासूम के बेहोश हो जाने पर दरिंदा उसे वहीं छोडकर भाग गया। काफी देर तक पीड़िता वहीं पड़ी रही और होश में आने पर खून से लथपथ मासूम किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मां-बाप को आप बीती बताई। आनन-फानन में परिजनों ने पीड़िता को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों के उसे रेफर कर दिया। फिलहाल जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

थानाध्यक्ष रेहरा बाजार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

Next Story