×

UP में कोरोना संक्रमण का कहर जारी: बीते 24 घण्टे में आए 305 केस, सक्रिय मामलों की संख्या पहुंची 1567

Corona In UP: प्रदेश में कोरोना संक्रमण (corona infection) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोज़ाना आने वाले केसों में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

Shashwat Mishra
Published on: 9 May 2022 2:45 PM GMT
305 cases came in last 24 hours, number of active cases reached 1567
X

स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक-UP में कोरोना: Photo - Social Media

Lucknow: प्रदेश में कोरोना संक्रमण (corona infection) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोज़ाना आने वाले केसों में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, योगी सरकार (Yogi Sarkar) मुस्तैद है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक (Health and Medical Education Minister Brajesh Pathak) ख़ुद जिले-जिले जाकर अस्पतालों का जायजा ले रहे हैं। लेकिन, संक्रमण रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक्टिव केस 1567 हैं। वहीं, बीते 24 घण्टों में 305 नये केस सामने आए हैं।

सक्रिय मामलों की संख्या पहुंची 1567

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (Additional Chief Secretary Medical and Health Amit Mohan Prasad) ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,21,146 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 305 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,21,36,134 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 771 लोग और अब तक कुल 20,51,503 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1567 एक्टिव मामले है।

31.76 करोड़ से अधिक डोज़ दी गई

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 08 मई, 2022 को एक दिन में 1,03,184 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,30,41,507 और दूसरी डोज 13,20,67,812 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,34,16,424 व दूसरी डोज 96,95,073 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 58,36,598 और दूसरी डोज 7,47,730 दी गयी। कल तक 28,77,031 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,76,82,175 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story