×

मेरठ: मंडल के जिलों में 3,218 बच्चे नहीं जाते स्कूल, आज भी हैं शिक्षा से वंचित

By
Published on: 12 July 2017 4:46 AM GMT
मेरठ: मंडल के जिलों में 3,218 बच्चे नहीं जाते स्कूल, आज भी हैं शिक्षा से वंचित
X

मेरठ: मंडल के जिलों में 6 से 14 साल तक के 3,218 बच्चे अभी भी शिक्षा से वंचित हैं। ये बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं। आंकड़े में 367 गंभीर विकलांग बच्चे भी शामिल हैं। यह आंकड़ा मंडल के जनपदों ने मंडलीय समीक्षा बैठक में प्रस्तुत किया गया है।

ये है आंकड़ा

-सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा अशोक कुमार सिंह के मुताबिक हाउस होल्ड सर्वे 2017 के अनुसार मंडल में सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, प्राइवेट व मदरसा स्कूलों को मिलाकर 6 से 10 साल के 1562672 बच्चे हैं।

-11-14 साल के 908430 बच्चे पंजीकृत हैं। स्कूलों में कुल 24,71,102 बच्चे हैं।

-सर्वे के अनुसार स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों में 6 से 10 साल के 2,112 व 11 से 14 साल के 1,106 हैं। जिसमें 367 गंभीर रूप से विकलांग हैं।

31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान

-बता दें कि 31 जुलाई तक 'स्कूल चलो अभियान' चलाया जा रहा है।

-इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में दो-दो यूनिफार्म का वितरण शुरू हो गया है।

-वहीं आयुक्त डॉ.प्रभात कुमार ने मंडल के प्रत्येक जनपद में 10 जूनियर हाईस्कूल व 10 प्राथमिक विद्यालयों को मॉडल स्कूल में विकसित करने का कहा है।

Next Story