×

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर गोबर से बने 35 फ़ीट के तो बुलंदशहर में 31 फीट के गोवर्धन, रहे आकर्षण का केंद्र

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जनपद के नगर में स्थित नई मंडी गौशाला में गोबर से बने 35 फीट के गोवर्धन लोगो के आकर्षण का केंद्र बने हुए है।

Amit Kaliyan
Published on: 26 Oct 2022 1:09 PM GMT
Muzaffarnagar News
X

नई मंडी गौशाला में गोबर से बने 35 फ़ीट के गोवर्धन

Muzaffarnagar: देश भर में आज गोवर्धन का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के नगर में स्थित नई मंडी गौशाला (New Mandi Gaushala) में भी गोबर से बने 35 फीट के गोवर्धन लोगो के आकर्षण का केंद्र बने हुए है।

हर वर्ष की भांति इस बार भी गोबर से 35 फीट के बनाए गोवर्धन

दरअसल आपको बता दें कि नई मंडी गौशाला में पिछले लगभग 60 वर्षों से हर वर्ष की भांति इस बार भी गोबर से 35 फीट के गोवर्धन बनाए गए हैं। 35 फुट के इन गोवर्धन भगवान को बनाने के लिए पहले बंगाल से कारीगर आया करते थे। लेकिन पिछले 20 सालों से मुजफ्फरनगर के ही कारीगर इसे बनाने का काम कर रहे हैं। इस बार भी पिछले 10 ,12 दिनों से 12 ,13 कारीगरों ने प्रतिदिन कड़ी मेहनत के साथ गोबर के यह 35 फुट के गोवर्धन भगवान बनाए हैं, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस दिन इस गौशाला में जहां सुबह से ही कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया जाता है तो वहीं शाम के समय यहां हजारों लोग गोवर्धन भगवान के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान यहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाते हैं।

हर वर्ष गोबर से लगभग 35 फुट के गोवर्धन महाराज मनाए जाते हैं: गौशाला मैनेजर

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए गौशाला मैनेजर शशि कुमार मिश्रा ने बताया कि हमारी गौशाला का नाम नई मंडी मुजफ्फरनगर गौशाला है, हमारे यहां हर वर्ष गोबर से लगभग 35 फुट के गोवर्धन महाराज मनाए जाते हैं, हमारे यहां लगभग 50 से 8 वर्षों से लगातार बनते चले आ रहे हैं। पहले बंगाल से कारीगर इसे बनाने के लिए आते थे। अब जब से उनका आना बंद हुआ है। तब से तकरीबन 20 साल से मुजफ्फरनगर जनपद के ही कारीगरी ही इसे बनाते हैं।

हमारे यहां के गोवर्धन का खास यह है की गोवर्धन पर्वत के आकार से इसे ना बना करके भगवान का सिर्फ विदरए बनाया जाता है। यहां पर शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम झांकियां हर वर्ष अलग-अलग करके बनाए जाते हैं और लगभग 50,000 लोग यहां गोवर्धन पूजा को गोवर्धन महाराज के दर्शन करने आते हैं। एक बार यहां के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार से स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी हैं।

नई मंडी गौशाला में गोवर्धन जी बनाए जाते हैं: स्थानीय निवासी

वही इस बारे में स्थानीय निवासी सुनील तायल ने बताया कि यहां पर दिवाली से अगले दिन गोवर्धन की पूजा होती है, लेकिन इस बार ग्रहण के चलते यह 1 दिन बाद हो रही है। यहां पर नई मंडी में ही गौशाला है और आप यहां देख रहे होंगे कि जिस तरीके से यहां गोवर्धन जी बनाए जाते हैं। पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में और कहीं नहीं बनाए जाते होंगे। किस प्रकार से यहां शाम के समय मेला लगेगा। दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। गोवर्धन भगवान को देखने के लिए जिस तरह से गोवर्धन जी की पूजा यहां पर होती है पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में यह है कहीं और नहीं होती।

यूपी के बुलंदशहर में गोवर्धन पर्व की धूम, नरौरा के राजघाट वेदांत मंदिर में श्री राम सेवा समिति ने 31 फुट की गोवर्धन महाराज की गोबर से बनाई आकर्षक प्रतिमा, विधि विधान से हुआ गोवर्धन पूजन।



Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story