TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

लखनऊ जू में 3D शो, जू प्रशासन का दावा- यहां भारत का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम

Rishi
Published on: 5 Jan 2018 3:44 PM GMT
लखनऊ जू में 3D शो, जू प्रशासन का दावा- यहां भारत का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम
X

लखनऊ : शहर के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अब दर्शक थ्री डी शो का लुत्फ़ ले सकेंगे। जू प्रशासन ने सारस प्रेक्षागृह में बने ऑडिटोरियम को दर्शकों के लिये शुक्रवार से खोल दिया है। शुक्रवार को प्रेक्षागृह में दर्शकों के लिये पहला थ्रीडी शो चलाया गया। जू प्रशासन का दावा है कि ये ऑडिटोरियम भारत के हर प्राणी उद्यान में बने ऑडिटोरियमो में सबसे बड़ा ऑडिटोरियम है।

ये भी देखें : एक साल के टाइगर को मंत्री ने लिया गोद, वजह बहुत खास है

जू के वन्यजीवो की शार्ट फिल्म ने बढ़ाई उत्सुकता

जू के डायरेक्टर आर के सिंह ने बताया कि हमने थ्री डी शो शीरी किया है।जिसमें चिड़ियाघर के वन्यजीवों पर आधारित लघू फिल्म दिखाई गई। इस फिल्म में प्राणि उद्यान की अब तक की यात्रा को भी दिखाया गया। आज दर्शको में इसके प्रति काफी उत्साह रहा।ये सिलसिला अब जारी रहेगा।इसके माध्यम से दर्शको को वन और वन्यजीवों का महत्व व उनसे जुड़ी कई जानकारी मिलेंगी।

रोजाना चलेंगे 5 शो

डायरेक्टर आर के सिंह ने बताया कि सारस प्रेक्षागृह प्राणि उद्यान में बना भारत का ऐसा पहला थ्रीडी प्रेक्षा गृह है जहां उद्यान प्रशासन अपने वन्यजीवों पर बनी फिल्म दिखाता है। प्रेक्षागृह में दर्शकों के लिये रोज़ाना 5 शो होंगे। पहला शो दोपहर 12 बजे से शुरु होगा। शो देखने के लिये दर्शकों को प्रेक्षागृह में बने टिकट घर से टिकट लेना होगा।

30 रूपये का होगा टिकट

इस थ्रीडी शो के टिकट का शुल्क 30 रुपये निर्धरित किया गया है। प्राणि उद्यान में यह पहली बार हुआ है कि प्रत्येक उम्र के दर्शकों के लिये सामान्य टिकट शुल्क रखा गया है।

पहले दिन बिके 80 टिकट

शो के पहले दिन ही 80 टिकट बिके जिससे प्राणि उद्यान प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि आगे प्रेक्षागृह में ज्यादा संख्या में दर्शक थ्रीडी शो देखने आयेंगे। जिससे वह यहां के वन्यजीवों को और करीब से जान पाएंगे।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story