×

राज्य स्तरीय शिक्षकों का होगा सम्मान, मऊ से 5 शिक्षक होंगे सम्मानित

प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य़ करने वाले शिक्षकों से उनके विद्यालय का वीडियों अपलोङ करने का निर्देश दिया गया था। जो भी शिक्षक अपने विद्यालय को खेल, शिक्षा, आधुनिक व्यवस्था से लैंस कर रखा था, उन शिक्षकों ने अपने विद्यालय का वीडियों अपलोड किया।

SK Gautam
Published on: 17 April 2019 9:11 PM IST
राज्य स्तरीय शिक्षकों का होगा सम्मान, मऊ से 5 शिक्षक होंगे सम्मानित
X

मऊ: बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। प्रदेश में 90 शिक्षकों को चयनित किया गया है। जिनमें सबसे अधिक मऊ जिले से पांच शिक्षकों का चयन किया गया है। जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सबसे बेहतर कार्य़ करने में अपना अहम योगदान दिया है।

प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य़ करने वाले शिक्षकों से उनके विद्यालय का वीडियों अपलोङ करने का निर्देश दिया गया था। जो भी शिक्षक अपने विद्यालय को खेल, शिक्षा, आधुनिक व्यवस्था से लैंस कर रखा था, उन शिक्षकों ने अपने विद्यालय का वीडियों अपलोड किया।

ये भी देखें: प्रज्ञा ने दिग्विजय पर साधा निशाना, कहा- भगवा को सम्मान दिला कर रहूंगी

जिसके बाद बेसिक शिक्षा निदेशक द्वारा प्रदेश के तमाम स्कूलों के शिक्षकों का चयन किया। जिसमें प्रदेश के 90 शिक्षकों का उत्कृषट कार्य करने में चयन किया गया। जिनका सम्मान किया जाना है। सम्मान पाने वालों में पांच अध्यापक मऊ जिले के हैं। सम्मान के लिए चयन होने के बाद जनपद के शिक्षकों में हर्ष है। साथ ही चयनित शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अभिभावक, बच्चों और जनता को इसका श्रेय दिया हैं।



SK Gautam

SK Gautam

Next Story