×

दुनिया के 5 ऐसे अनोखे देश, जहां कभी नहीं होती रात

Manali Rastogi
Published on: 29 Dec 2018 11:54 AM GMT
दुनिया के 5 ऐसे अनोखे देश, जहां कभी नहीं होती रात
X
दुनिया के 5 ऐसे अनोखे देश, जहां कभी नहीं होती रात

नई दिल्ली : सूरज डूबने के बाद चांद का निकलना, और चांद के डूबने के बाद सूरज का सूर्योदय होना ये कोई नई बात नही है। ये तो सृष्टी का खेल है। हर किसी को दिन के ख़त्म होते ही रात का इंतजार रहता है कि कितनी जल्दी रात हो और उन्हें सारे कामों से फुर्सत मिले और दिनभर की थकान को दूर करके, अपने परिवार के साथ समय बिता सके। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में कई ऐसी भी जगह हैं जहां कभी सूरज डूबता ही नही है।

ये भी पढ़ें: ….तो क्या भारत की इन जगहों पर रहते हैं एलियंस, यहां जानिए पूरा माजरा

जी हां वो ही जगह जहां कभी रात नहीं होती साथ ही यह तक पता नहीं होता कि आपको कब उठना है और कब सोना है? तो आइये जानते हैं उन 5 कुदरती शहरों के बारे में -

ये भी पढ़ें: मिस्र में बम धमाके के बाद पुलिस ने 40 आतंकियों को किया ढेर

फिनलैंड

फ़िनलैंड गणराज्य उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित एक नॉर्डिक देश है। बता दें, फिनलैंड ऐसा देश है जहां के अधिकांश हिस्‍सों में गर्मी के दौरान लगभग 73 दिनों तक सूरज अस्त नहीं होता।

नॉर्वे

नॉर्वे ऐसा देश है जहां पर मई से जुलाई तक लगभग 76 दिनों तक सूरज कभी नहीं डूबता है। बता दें, इसी वजह से नार्वे को 'लैंड ऑफ द मिडनाइट सन' भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें: J&K: श्रीनगर की जामिया मस्जिद में लहराए गए आईएस के झंडे

स्‍वीडन

स्वीडन उत्तरीय यूरोप के बाल्टिक सागर और बोथनिया की खाड़ी के पश्चिम में स्थित हैं जो इसे एक लंबी तटरेखा प्रदान करता हैं और स्केंडीनेविया प्रायद्वीप के पूर्वी हिस्से को बनता हैं पश्चिम में स्कैंडिनेवियाई पर्वत श्रंखला (स्कैंडरना) है, जो स्वीडन को नॉर्वे से अलग करती है। बता दे, स्‍वीडन में मई से अगस्‍त तक सूर्ज नहीं डूबता। सूरज आधी रात को डूबता है, लेकिन सुबह 4।30 बजे फिर से उदय हो जाता है।

आइसलैंड

आइसलैंड एक ऐसा देश है जहां मई से जुलाई तक सूरज कभी नहीं डूबता है। यहां पर आधी रात को भी लोग दिन की रोशनी का आनंद उठा सकते हैं।

Image result for canada

कनाडा

कनाडा कुल क्षेत्रफल, और भूमि क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इसकी सयुंक्त राज्य अमेरिका के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा विश्व की सबसे बड़ी भू-सीमा है। कनाडा एक विकसित देश है इसकी प्रति व्यक्ति आय विश्व स्तर पर दसवें स्थान पर हैं कनाडा में 50 दिनों तक सूर्य अस्त नहीं होता। ऐसा कनाडा के कुछ हिस्‍सों में ही होता है। जहां गर्मी के मौसम में लगभग 50 दिनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story