×

अभी-अभी हुआ दर्दनाक हादसा, वैष्णो देवी के दर्शन कर आ रहे 7 भक्तों की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। ये सभी श्रद्धालु सड़क किनारे सो रहे थे। यह दर्दनाक हादसा बुलंदशहर के नरौरा गंगाघाट पर हुआ है जिसमें सात श्रद्धालुओं की जान चली गई है। मरने वालों में चार महिला और तीन मासूम बच्चे हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 30 July 2023 11:03 AM GMT
अभी-अभी हुआ दर्दनाक हादसा, वैष्णो देवी के दर्शन कर आ रहे 7 भक्तों की मौत
X

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। ये सभी श्रद्धालु सड़क किनारे सो रहे थे। यह दर्दनाक हादसा बुलंदशहर के नरौरा गंगाघाट पर हुआ है जिसमें सात श्रद्धालुओं की जान चली गई है। मरने वालों में चार महिला और तीन मासूम बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें...IPL चेयरमैन राजीव शुक्ला को लगा बड़ा झटका, इन राज्यों के क्रिकेट पर गहराया संकट

मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी श्रद्धालु वैष्णो देवी से दर्शन कर आने के बाद गंगा स्नान के लिए हाथरस से नरौरा घाट पर सड़क किनारे सो रहे थे। तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया। इसे दुर्घटना में सातों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें...UPPCS Result 2017: अंतिम चयन परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें पूरा रिजल्ट

इस दर्दनाक घटना के बाद आरोपी बस ड्राइवर घटनास्थल पर बस को छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी पुलिसबल को तैनात किया गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही। फरार बस ड्राइवर को पकड़ने के लिए तलाश कर रही है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story