मुख्यमंत्री ने 250 आरोग्य केन्द्र का लोकार्पण व 750 स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया उद्घाटन

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि आज आठ परियोजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है। एएनएम को टेबलेट दी जा रही हैं। 15 जगहों पर यह सुविधाएं दी जा रही हैं। गांव के अंदर अब टोल फ्री नंबर से इलाज होगा।

Shivakant Shukla
Published on: 1 March 2019 2:41 PM GMT
मुख्यमंत्री ने 250 आरोग्य केन्द्र का लोकार्पण व 750 स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया उद्घाटन
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में 250 आरोग्य केन्द्रों का लोकार्पण और 750 स्वास्थ्य उपकेन्द्र का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने जहां एएनएम को टेबलेट बांटी वहीं टेली मेडिसिन और टेलीरेडियोलोजी सुविधा का लोकार्पण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, परिवार कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और राज्यमंत्री स्वाति सिंह भी उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें— घोटाले के आरोपी को बचाने का मामला: घूस दिलाने वाले CBI इंस्पेक्टर को समर्पण का निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अस्पताल गरीबों के घर जा रहा है। राज्य सरकार आधुनिक डिजिटल प्रणाली को अपनाकर लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य के लिए मोबाइल वैन की सुविधा शुरू की गयी है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी यूपी में है। केन्द्र और राज्य सरकार ने मिलकर काम किया और हर एक लक्ष्य को प्राप्त किया गया। स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं प्रदेश की जनता को दी गयीं। इसमें प्रशासनिक अफसरों का बहुत योगदान रहा। एक टीम वर्क से काम किया गया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर काम किया।

ये भी पढ़ें— लोहिया संस्थान के नवनियुक्त निदेशक ने संभाला कार्यभार, कहा-शोध को देंगे बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर प्रयास किया। प्रदेश के 08 जिले काफी पिछड़े थे। यह जिले नेपाल सीमा से सटे हुए थे। सभी जिलों में विकास के काम कराये गये। विकास के लिए कमेटी गठित की गयी। केन्द्र और राज्य ने नोडल अफसर बनाए। अब श्रावस्ती में स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं हैं।

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि आज आठ परियोजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है। एएनएम को टेबलेट दी जा रही हैं। 15 जगहों पर यह सुविधाएं दी जा रही हैं। गांव के अंदर अब टोल फ्री नंबर से इलाज होगा।

ये भी पढ़ें— होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन 12 से

कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री आज कई योजनाओं का शुभारंभ कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम हुआ है, मातृ मृत्यु दर में गिरावट आई है, संस्थागत प्रसव की संख्या भी बढ़ी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड और आरोग्य कार्ड बांटे।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story