×

अच्छी खबर: यहां 79 कोरोना मरीज हुए ठीक, किये गए एक साथ डिस्चार्ज

राजधानी लखनऊ सीएमओ के ने बताया कि शहर में आज कोई नया पॉजिटिव केस नहीं आया है। पॉजिटिव सिर्फ वही मामले हैं, जो दोबारा रीटेस्टिंग के लिए भेजे गए थे। मंगलवार को लखनऊ में पांच नए मामलों की पुष्टि हुई थी।

SK Gautam
Published on: 6 May 2020 6:13 AM GMT
अच्छी खबर: यहां 79 कोरोना मरीज हुए ठीक, किये गए एक साथ डिस्चार्ज
X

लखनऊ: कोरोना से महाजंग के बाद राहत भरी खबर आ रही है। जिसमें एक दिन में सबसे ज्यादा 79 कोरोना मरीजों के ठीक होने की पुष्टि हुई है। इन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव से निगेटिव आई है। इसके बाद सभी लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इंटीग्रल अस्पताल में भर्ती 45 मरीजों, जबकि इरा अस्पताल में भर्ती 34 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

शहर में आज कोई नया केस पॉजिटिव नहीं

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सीएमओ के ने बताया कि शहर में आज कोई नया पॉजिटिव केस नहीं आया है। पॉजिटिव सिर्फ वही मामले हैं, जो दोबारा रीटेस्टिंग के लिए भेजे गए थे। मंगलवार को लखनऊ में पांच नए मामलों की पुष्टि हुई थी। उससे पहले यानी सोमवार को यहां कोई नया मामला सामने नहीं आया। अब तक लखनऊ में 231 कंफर्म केस की पुष्टि हो चुकी है।

ये भी देखें: बड़ी खबर! तो क्या सचमुच कोरोना का अंत ढूंढ लिया अमेरिका ने

एक्टिव केस की संख्या 80 रह गई

241 कंफर्म केस में से 71 को पहले अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और जबकि आज 79 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 80 रह गई है। वहीं, यूपी में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने योगी सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में 118 नए मामलों के साथ मरीजों की संख्या 2 हजार 880 तक जा पहुंची है।

अब तक 56 लोगों की मौत

यूपी में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 गाजियाबाद में, एक मौत- मैनपुरी, झांसी, बिजनौर, कानपुर देहात गाजियाबाद, अमरोहा, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर में, लखनऊ में 7, मेरठ में 7, मुरादाबाद में 7, फिरोजाबाद में 3, वाराणसी में 1, आगरा में 16, कानपुर नगर में 5, अलीगढ़ में 1, मथुरा में 4 और श्रावस्ती में 1 लोग जान गांव चुके हैं।

ये भी देखें: शराबः भारत की बदनामी

SK Gautam

SK Gautam

Next Story