×

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-ट्रक की भिड़ंत: 8 की मौत, 30 घायल, CM ने जताया शोक

यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह तड़के 5 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा के करीब रबुपुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Aditya Mishra
Published on: 29 March 2019 3:36 AM GMT
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-ट्रक की भिड़ंत: 8 की मौत, 30 घायल, CM ने जताया शोक
X

नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह तड़के 5 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा के करीब रबुपुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीक के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रहा है।



जानकारी के अनुसार आगरा से नोएडा आ रही थी। रबुपुरा के पास तेज रफ्तार बस चालक अंधेरा होने के चलते ट्रक को नहीं देख पाया और यह बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे होते ही वहां पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण पहुंचे, जिन्होंने प्रशासन को हादसे की जानकारी दी, जिसके पास घायलों को जेवर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना रबूपुरा क्षेत्र अंतर्गत आगरा की तरफ से नोएडा की तरफ आ रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस एक ट्रक में पीछे से घुस गयी । यह बस औरैया से आ रही थी। इस एक्सीडेंट में 8 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है तथा करीब 20 व्यक्ति घायल है ।घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब 05:00 बजे की है।आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।

उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत पर शोक जताया है और प्रशासन को मृतकों के परिवारों और घायलों को समुचित राहत पहुँचाने की निर्देश दिए हैं।



ये भी पढ़ें...HC ने यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सिडेंट से हो रही मौतों पर मांगा राज्य-केंद्र से जवाब

*यमुना एक्सप्रेसवे पर हुये एक्सीडेंट की घटना के मृतकों व घायलों का विवरण*-

मृतक-

1.बस चालक महेश कुमार पुत्र भगवान सिंह चंदीलपुरा थाना धोलपुर राजस्थानः

उम्रः करीब 48 वर्ष

2. मृतक विनीता पत्नी करण निवासी बखली थाना कुंदोर जिला जालौन

उम्र- लगभग 32 वर्ष

3.मृतक अरूण पुत्र दयाप्रसाद निवासी निवासी बखली थाना कुंदोर जिला जालौन

उम्रः-लगभग 42 वर्ष

4. मृतक असद पुत्र जहागीर गांव औरैया जिला औरैया

उम्र लगभग 12 वर्ष

5ः-मृतक सुमन पत्नी संतोष निवासी हथैडी थाना कोतवाली जालौन

उम्रः- 35 वर्ष

6ः- मृतक हेल्पर बंदू पुत्र नेकश्रीराम निवासी गढी करीलपुर थाना राया खेडा जिला धौलपुर राजस्थान

उम्रः- 25 वर्ष लगभग

7. मृतक विश्वनाथ तिवारी पुत्र रामगोपाल निवासी एको थाना कोठोन जिला जालौन उम्र 75 वर्ष

घायलो के नामः-

1.कल्लू पुत्र लालू गांव बजीपुरा थाना कुठैत जालौन

उम्र्र लगभग 28 वर्ष

2. लाल सिंह पुत्र हरनारायण थाना सिरसा कला जालौन उम्र लगभग 42 वर्ष

3. अंकित पुत्र सुधीर कुमार थाना फफूंद औरैया उम्र लगभग 22 वर्ष

4. वीरू पुत्र श्रीपाल गांव सीरपुर थाना फफूद औरैया उम्र लगभग 30 वर्ष

5. दीनू पुत्र जगेश्वर निवासी गांव कूद थाना सिरसा जालौन उम्र लगभग 23 वर्ष

6. जयपाल पुत्र मोहन सिंह निवासी थाना कठौत जालौन उम्र लगभग 22 वर्ष

7. आनंद पुत्र ब्रजमोहन निवासी गांव बावली थाना कठौत जालौन उम्र लगभग 32 वर्ष

8. करण पुत्र ब्रज मोहन गांव बावली थाना कठौत जालौन उम्र लगभग 30 वर्ष

9. शिवांग पुत्र करण निवासी गांव बावली थाना कठौत जालौन उम्र लगभग 8 वर्ष

10 नवीन पुत्र हरप्रसाद निवासी मधुपुर थाना औरैया जिला औरैया उम्र लगभग 24 वर्ष

11. अजय कुमार पुत्र रामचरण निवासी गांव मंडोरा थाना कठौत जालौन उम्र लगभग 19 वर्ष

12. सुधीर निवासी गांव मदारी पुर जलौन उम्र लगभग 40 वर्ष

13. निहाल पुत्र सुधीर सिंह निवासी गांव मदारी पुर जलौन उम्र लगभग 14 वर्ष

14. सुषमा पत्नी सुधीर निवासी गांव मदारी पुर जलौन उम्र लगभग 35 वर्ष

15. श्री प्रकाश पुत्र महीपाल निवासी गांव नरौतमपुर जिला औरैया थाना औरैया उम्र लगभग 45 वर्ष

16 भगवान सिंह पुत्र गुरदयाल निवासी कुठेत जालौन उम्र लगभग 32 वर्ष

17. विजय नारायण पुत्र राम बाबू निवासी ग्राम घंघौरा उम्र लगभग 22 वर्ष

18. जहागीर पुत्र अब्दुल हकीम गांव औरैया जिला औरैया उम्र लगभग 38 वर्ष

19. दलीप कुमार पुत्र रामकुमार निवासी देवी गंज थाना कुरारा हमीरपुर उम्र लगभग 33 वर्ष

20 अखिलेश पुत्र लाल सिंह निवासी जखा सिरसा कला जालौन उम्र लगभग 22 वर्ष

21. अरल कुमार पुत्र छेदालाल निवासी मदनीपुर थाना गोहान जालौन उम्र ..

22. सत्यम द्विवेदी पुत्र सुरेन्द्र कुमार कस्बा जालौन उम्र लगभग 25 वर्ष

23. रणजीत पुत्र मंगाराम निवासी कुरेसेना थाना गोहड जालौन उम्र लगभग 35 वर्ष

24 जय कुमार पुत्र रामप्रसाद गांव इलाहाबास थाना फेस-2 नोएडा उम्र लगभग 52 वर्ष

25 प्रकाश चंद तिवारी पुत्र मनमोहन गांव एको कुठोत जालौन उम्र लगभग 28 वर्ष

26 सौरव पुत्र भगवान सिंह निवासी कुठोत जालौन उम्र लगभग 13 वर्ष

27 हनुमंत

28. मंगल सिंह उम्र वर्ष

29. आराधना पुत्री प्रवीन उम्र 09 वर्ष

30. गुडिया उर्फ सीमा पत्नी अरूण गांव कुठोत ,जालौन

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story