×

Pilibhit: दिवाली की रात आसमान से गिरा 'अद्भुत पत्थर', कोई बता रहा गोवर्धन पर्वत का टुकड़ा..तो कोई उल्का पिंड

Pilibhit News : कई महिलाएं उस पत्थर को प्रणाम करते देखी गईं। कोई गोवर्धन पर्वत का टुकड़ा बता रहा है, तो कोई उल्का पिंड। फिलहाल इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है।

Pranjal Gupata
Published on: 26 Oct 2022 11:09 AM GMT (Updated on: 26 Oct 2022 11:10 AM GMT)
a marvelous stone dropped from the sky in pilibhit uttar pradesh
X

आसमान से गिरा 'अद्भुत पत्थर

Pilibhit News : यूपी के पीलीभीत जिले (Pilibhit District) में दिवाली (Diwali 2022) की देर रात आसमान से एक 'अद्भुत पत्थर' एक घर की छत पर आ गिरा। पत्थर गिरने से जोरदार धमाका हुआ। दीपावली की रात आतिशबाजी के शोर शराबे में शुरू में किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। मगर, घर के सदस्य जब छत पर पहुंचे तो उस पत्थर को देखा। गृह स्वामी ने बताया पत्थर बेहद गर्म था। उसमें ताप इतना था कि छुआ नहीं जा रहा था। अगली सुबह उस पत्थर को देखने लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

क्या है मामला?

पीलीभीत शहर के थाना सुनगढ़ी इलाके के इनायतगंज मोहल्ले में 24 अक्टूबर यानी दीपावली की देर रात आसमान से एक बड़ा पत्थर सुनील गुप्ता के घर की छत पर आ गिरा। सुनील गुप्ता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से रिटायर्ड हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि 24 अक्टूबर की देर रात उनके घर की छत पर एक अजीबोगरीब अद्भुत पत्थर आसमान से आ गिरा। जब पत्थर गिरा तब जोरदार धमाका हुआ। दीपावली का पर्व होने और आतिशबाजी के चलते शोर-शराबे में किसी को कुछ पता नहीं चला। मगर, बाद में घर के सदस्य जब छत पर पहुंचे तो देखा पत्थर गिरने से लोहे की बाउंड्री चटक गई थी। पत्थर बहुत गर्म था। पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। अगली सुबह सुनील गुप्ता के घर लोगों का तांता लग गया। सभी पत्थर देखने आने लगे। लोगों का कहना है कि ये उल्का पिंड है, जो आसमान से आ गिरा।

महिलाएं प्रणाम करने लगीं

कई महिलाएं उस पत्थर को प्रणाम करते देखी गईं। कोई गोवर्धन पर्वत का टुकड़ा बता रहा है, तो कोई उल्का पिंड। फिलहाल इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है। अब देखना ये है कि जिला प्रशासन इसमें क्या करता है। पत्थर को जांच के लिए भेजकर पता लगाता है कि आखिर ये है क्या?

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story