×

कोरोना का ऐसा खौफ: घर के बाहर घंटों खड़ी रही महिला, पुलिसवालों ने की मदद

बीमारी से लड़ना हैं बीमार से नहीं। नोएडा में इसका उलट देखने को मिला। यहा एक बुजुर्ग महिला अपने ही घर में जाने के लिए घंटो सड़क पर इंतजार करती है।

Deepankar Jain
Reporter Deepankar JainPublished By Roshni Khan
Published on: 29 April 2021 5:47 AM GMT
an elderly woman waits on the street for hours to go to her own house in noida
X

नोएडा का मामला (फोटो- सोशल मीडिया)

नोएडा: बीमारी से लड़ना हैं बीमार से नहीं। नोएडा में इसका उलट देखने को मिला। यहा एक बुजुर्ग महिला अपने ही घर में जाने के लिए घंटो सड़क पर इंतजार करती है। महिला की रिपोर्ट निगेटिव है। पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद महिला को घर में प्रवेश मिल सका। बताया गया कि महिला व उसकी बहु के साथ संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। जिसको लेकर दोनों के बीच अनबन रहती थी।

नूतम कपूर सेक्टर-47 के डी ब्लाक में रहती है। कोविड होने की वजह से उनको यर्थाथ अस्पताल में ले जाया गया था। इलाज के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसके बाद स्टॉफ उन्हें घर ले आया। यहा सेक्टर वासियों के अलावा परिवार का नजरिया चौकाने वाला रहा। महिला कार में घंटो घर के बाहर बैठी रही। आवाज देती रही लेकिन न तो घर में मौजूद उसकी बहु आरती कपूर ने न दरवाजा खोला और न ही पोती आशिया कपूर ने।

पुलिस ने की मदद

महिला को अस्पताल से घर लेकर पहुंचा उनके स्टॉफ ने पुलिस को फोन किया। जिसके बाद कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने के बाद गेट खोला गया। महिला को घर के अंदर पहुंचाया गया। यहा उनको अलग से आइसोलेट किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला की स्थिति ठीक है। वह घर में आराम से है। कोविड मरीज होने के चलते परिवार डर गया था। बहराल उनको समझा बुझा दिया गया है।

कहीं अपनो के लिए जान जोखिम में तो कही ऐसा नजारा

लोगों से अपील है कि कोविड मरीज भी अपनों के बीच के ही है। वह ठीक हो चुके है उनको घर में रखे, उनका हौसला बढ़ाए न की उनसे मुह मोड़े। वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि इस तरह का अमानवीय व्यवहार नहीं करना चाहिए। अस्पताल के डिस्चार्ज होकर आए लोगों में अवसाद की भावना बढ़ जाती है। जिससे वह डिप्रेशन का शिकार हो सकते है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story