×

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पुल के नीचे गिरी, 4 बच्चों की मौत, 45 घायल

राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और पुल के नीचे जा गिरी। ट्रैक्टर ट्राली में करीब 55 लोग सवार थे। इसमें कई गंभीर रूप से घायल हो गए है।

priyankajoshi
Published on: 20 March 2018 7:02 AM GMT
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पुल के नीचे गिरी, 4 बच्चों की मौत, 45 घायल
X

लखनऊ: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और पुल के नीचे जा गिरी। ट्रैक्टर ट्राली में करीब 55 लोग सवार थे। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

सभी को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। इस घटना में 45 लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 3 महिला व एक पुरुष है। घायल 26 बच्चों का ईलाज हो रहा है। सभी लोग कन्नौज के रहने वाले हैं। अभी मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ट्रॉमा में तमाम पुल तमाम पुलिस फोर्स मौजूद है। वहीं लखनऊ के डीएम घायलों से मिलने पहुंचे और हालचाल लिया।

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों को पुलिस बल ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्राली से सभी देवा शरीफ बाराबंकी से दर्शन करके कन्नौज जा रही थी। इसमें करीब 55 लोग सवार थे। हाईवे से होते हुए ट्रैक्टर ट्राली जैसे पारा थाना क्षेत्र के भुवर पुल के पास पहुंची। सुबह करीब 10:30 बजे अचानक स्लिप करने से पुल की रेलिंग तोड़ते हुए ट्रैक्टर ट्राली पुल के नीचे जा गिरी।

इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और नीचे दबे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। फिलहाल, ट्रामा में सभी का इलाज चल रहा है। गनीमत है कि ट्राली वहां रेलवे ट्रैक पर नहीं गिरी, अन्यथा वहां पर बड़ी रेल दुर्घटना भी हो सकती थी।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story