×

Aaj Ka Mausam : सूरज की तपिश के बीच बारिश का अनुमान, गर्मी से राहत की उम्मीद

Aaj Ka Mausam 09 April 2024 : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और तेज हवाओं के साथ ही लू का सामना कर रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 9 April 2024 1:46 AM GMT
UP Weather Update
X
सांकेतिक तस्वीर (Photo - Social Media)

Aaj Ka Mausam 09 April 2024 : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और तेज हवाओं के साथ ही लू का सामना कर रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। सूबे बारिश के साथ ही तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही भी लगी रहेगी और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे लोगों को दिन के वक्त सड़कों पर निकलने में कोई परेशानी नहीं हो सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि प्रदेश में आज (09 अप्रैल, 2024) से लेकर 12 अप्रैल तक मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। हालांकि बीते 24 घंटे के दौरान सूबे में प्रयागराज में सबसे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश का अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस रहा है। उन्होंने बताया कि सूबे में 9 अप्रैल से लेकर के 12 अप्रैल तक हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी। वहीं, 12 अप्रैल के बाद फिर से मौसम साफ होगा और गर्मी फिर से अपना कहर दिखाना शुरू कर देगी।

इन जिलों में आज का तापमान

मौसम विभाग के मुताबकि, आज 09 अप्रैल को राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं सूबे के कानपुर, वाराणसी, बलिया, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और बहराइच का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा सकता है। वहीं, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, बांदा, झांसी और उरई में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानि 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती है। इसके साथ ही 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के कारण इन क्षेत्रों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story