TRENDING TAGS :
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट, इन क्षेत्रों में होगी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल
Aaj ka Mausam 10 December 2024 : उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी के साथ बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत के अलग-अलग स्थानों पर हुई बारिश के कारण यूपी के मौसम में बदलाव हुआ है।
Aaj ka Mausam 10 December 2024 : उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी के साथ बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत के अलग-अलग स्थानों पर हुई बारिश के कारण यूपी के मौसम में बदलाव हुआ है, जिससे गलन तेजी के साथ बढ़ी है। सोमवार को बादल छाये रहने के कारण धूप में नरमी दिखाई पड़ी, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना व्यक्त की है, जिससे एक-दो डिग्री सेल्सियस तापमान और लुढ़कने के आसार है। इससे गलन देखने को मिल सकती है।
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में सुबह और शाम को कोहरा छाये रहने की संभावना है। इसके साथ ही बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23 डिग्री सेल्सियस और 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में सूबे में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही सूबे के पूर्वी हिस्से में अलग-अलग स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश होने का अनुमान है।
ओरई में दर्ज किया गया तापमान
बीते दिन सूबे के ओरई में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सूबे में सबसे अधिक है। इसके अलावा हमीरपुर, बस्ती, चुर्क में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सूबे में सबसे कम दर्ज किया गया है। मेरठ, नजीबाबाद, अयोध्या और बहराइच में 8 से 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
ठंड बढ़ने के आसार
मौसम विभाग ने सूबे के पूर्वी हिस्से में अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया है, जबकि पश्चिमी हिस्से में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड बढ़ने का संभावना है।
बारिश की संभावना
बीते सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को भी मिला है। दिन में बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं दिखाई दी, इससे शाम को ठंड बढ़ गई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने कम दाब के कारण दक्षिण भारत के राज्यों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है, जिससे 10, 11 और 12 दिसंबर के मौसम में बदलाव दिखाई देगा। इसका असर उत्तर प्रदेश में पड़ सकता है।