×

Aaj ka Mausam : यूपी में फिर दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी और बारिश का अनुमान

Aaj Ka Mausam 11 April 2024 : उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज (11 अप्रैल, 2024) भी तेज आंधी के साथ और बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 11 April 2024 1:35 AM GMT
UP Weather Update
X

सांकेतिक तस्वीर (Photo - Social Media)

Aaj Ka Mausam 11 April 2024 : उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीते 24 घंटे में सूबे के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज (11 अप्रैल, 2024) भी तेज आंधी के साथ और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। दरअसल, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम बदल सकता है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में गुरुवार को आंधी और बारिश हो सकती है। इसके ही कहीं-कहीं पर ओले भी गिरने की संभावना है। इसके चलते तापमान में कमी देखी जा सकती है। पूरे प्रदेश में 12 अप्रैल तक 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वैज्ञानिकों ने ओलावृष्टि से इनकार नहीं किया है। 13 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच में बारिश की सबसे ज्यादा संभावनाएं हैं। हालांकि अप्रैल के महीने में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक है।

आगरा में रहेगा सबसे अधिक तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आज (11, अप्रैल 2024) आगरा, कानपुर, हरदोई, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज और हमीरपुर सबसे अधिक लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किये जाने का अनुमान है। राजधानी लखनऊ और आस-पास क्षेत्र की बात की जाए तो यहां अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। प्रदेश के बुलंदशहर में अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है, जो प्रदेश में सबसे कम है। हालांकि सामान्य से अधिक है।

13 से 15 अप्रैल तक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि 13 से 15 अप्रैल तक प्रदेश के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने के साथ हलक मेघगर्जन/आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। सूबे में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आमजन को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story