×

Aaj ka Mausam : उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

Aaj ka Mausam 12 April 2024 : उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत में बीते कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी के बीच बदलते मौसम के मिजाज से राहत की उम्मीद है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 12 April 2024 1:35 AM GMT
Weather Update
X

सांकेतिक फोटो (Photo - Social Media)

Aaj ka Mausam 12 April 2024: उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत में बीते कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी के बीच बदलते मौसम के मिजाज से राहत की उम्मीद है।उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है, जबकि मौसम विभाग ने फिर से तीन दिनों की बारिश, आंधी तूफान और ओले को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लखनऊ में आज (12 अप्रैल, 2024) को अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस तापमान और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश के साथ आंधी आ सकती है, जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर भारत में बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में 13 से 15 अप्रैल के मध्य बारिश हो सकती है। इसके साथ तेज हवाएं और आंधी तूफान की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा, मध्य भारत में भी 12 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश होगी।

आंधी-तूफान की चेतावनी

बीते 24 घंटे में मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में ओले गिरे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में हल्की बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में 12 से 13 अप्रैल और मध्य प्रदेश में 12 अप्रैल को बारिश होगी। इसके अलावा, आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, झारखंड, ओडिशा और में भी 12 व 13 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव दिखाई देगा। इससे उत्तर भारत में 12 अप्रैल को बारिश, तेज हवाएं और आंधी आ सकती है, जिसका असार 13-15 तक देखने को मिलेगा। इसके अलावा, पश्चिमी प्रदेश में 13 से 15 अप्रैल के बीच बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंधी तूफान और बिजली कड़कने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story