×

Aaj Ka Mausam: UP में आज आसमान से बरसेगी आग, लू का अलर्ट जारी, पारा जाएगा 47 पार

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में लू की ऐसी स्थिति 16 जून तक बताई जा रही है। हालांकि 17 जून तक लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई है।

Jugul Kishor
Published on: 14 Jun 2024 2:19 AM GMT (Updated on: 14 Jun 2024 2:48 AM GMT)
Aaj Ka Mausam
X

प्रतीकात्म तस्वीर (सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश सहित समूचे उत्तर भारत में इन दिनों लोग भीषण गर्मी से परेशान है। आलम यह है कि घरों में बिना एसी और कूलर चलाए राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी चढ़ते तापमान और उमस का कहर प्रदेश में जारी रहेगा। इसके अलावा विभाग ने पांच दिनों तक हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 14 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। राज्य में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं, साथ ही उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि आने वाले पांच दिनों तक यूपी में भीषण गर्मी और लू से राहत मिलती हुई नजर आ रही है।

आज लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास ने क्षेत्र में आज शुक्रवार यानि कि 14 जून को मौसम साफ रहेगा। यहां एक बार फिर अधिकतम तामपान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने अनुमान है। हालांकि क्षेत्र में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

यूपी के कई जिलों में आज 47 पार जाएगा पारा

उत्तर प्रदेश में लू की ऐसी स्थिति 16 जून तक बताई जा रही है। हालांकि 17 जून तक लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई है। इसके बाद पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

वहीं यदि मानसून की तारीख की बात करें तो 20 जून तक यूपी में दस्तक दे सकता है और फिर 25 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून आ जाएगा।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story