Aaj Ka Mausam: बदला यूपी का मौसम, अब रात में होने लगी ठंड, जानिए आज के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: जारी रिपोर्ट के मुताबिक 19 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। न ही गरज और चमक होने की आशंका है।

Network
Newstrack Network
Published on: 14 Oct 2024 1:59 AM GMT
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam (Pic: Social Media)

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई लगभग हो गई है। पूरे प्रदेश में बारिश का मौसम थम गया है। जिसके चलते तापमान में इजाफा भी हुआ है। दिन भर धूप खिली रहती है। वहीं रात में तापमान गिरने के चलते अब हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। जिसके चलते लोगों को अब गर्मी का प्रकोप नहीं झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए रिपोर्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। जारी रिपोर्ट के मुताबिक 19 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। न ही गरज और चमक होने की आशंका है। इस तरह यूपी में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। साथ ही धूप और गर्मी का भी सामना करन पड़ सकता है।

आज कैसा रहेगा मौसम

आज यानी 13 अक्टूबर की बात करें तो आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। पूरे दिन धूप खिली रहेगी। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की कोई आशंका नहीं है। अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने मौसम साफ रहने की आशंका जताई है। किसी भी क्षेत्र में बारिश की उम्मीद नहीं है। रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है। प्रदेश के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है।

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही राजधानी लखनऊ में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की कोई आशंका नहीं है। मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही अब धीरे-धीरे ठंड दस्तक देगी। माना जा रहा है कि अक्टूबर के अंत तक उत्तर प्रदेश में ठंड बढ सकती है।


Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story