×

Aaj ka Mausam : यूपी में सूरज की तपिश करेगी परेशान, तापमान पहुंचा 40 के पार

Aaj ka Mausam : प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में आज (16 अप्रैल, 2024) मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 16 April 2024 1:30 AM GMT (Updated on: 16 April 2024 1:35 AM GMT)
Aaj ka Mausam : यूपी में सूरज की तपिश करेगी परेशान, तापमान पहुंचा 40 के पार
X

Aaj Ka Mausam 16 April 2024: उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बीते कई दिनों से सूबे के अलग-अलग हिस्सों में आंधी और बारिश देखने को मिली है। इसके साथ ही कई जगहों पर ओले भी गिरे थे, जिसे लेकर गर्मी से कुछ राहत मिल गई थी। हालांकि, अब एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने की संभावना है, अब एक बार फिर से गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में आज (16 अप्रैल, 2024) मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए जाने का अनुमान है। तेज हवाएं चलने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम साफ होने के साथ ही गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। ऐसे में प्रदेश में तापमान बढ़ने लगेगा। माह के अंत तक भीषण गर्मी पड़ने लगेगी।

इन क्षेत्रों में पारा पहुंचेगा 40 पार

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में वाराणसी, प्रयागराज, हमीरपुर, फतेहगढ़, बहराइच, कानपुर, और आगरा में सबसे अधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किये जाने का अनुमान है। वहीं, मुजफ्फरनगर और मेरठ में अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है, जो प्रदेश में सबसे कम है। हालांकि सामान्य से अधिक है।

लखनऊ में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान

राजधानी लखनऊ में बीते दिन 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरदोई में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में अधिकतम तापमान 38.8 और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में अधिकतम 37.4 और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गर्मी में इन चीजों का करें सेवन

- गर्मी में हमें अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आप उन चीजों को खाएं, जिनको आसानी से पचाया जा सके। तेल मसाले वाले चीजों को खाने से परहेज करें।

- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेट रखना चाहिए। गर्मी को देखते हुए अपने पास पानी हमेशा रखें। शरीर में पानी की कमी न हो सके, इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लिक्विड पीना चाहिए।

- गर्मी में आपको हरी सब्जियों के साथ ही खीरी, ककड़ी, तरबूज और खरबूजा जैसी चीजों को अपनी डायट में शामिल करना चाहिए। इसके साथ अधिक से अधिक सीजनल फलों का इस्तेमाल करें।

- गर्मी के मौसम में दही, छाछ और लस्सी को पीना चाहिए। इसके साथ ही आपको नींबू पानी को भी खूब पीना चाहिए। ठंडे पेय पदार्थों में आप शरबत पी सकते हैं।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story