×

Aaj Ka Mausam: सूबे में आज भी दिखेगा गर्मी का कहर, 126 सालों का टूटा रिकॉर्ड, जानें यूपी में कब होगी मानसून की इंट्री

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार, यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। आज भी मौसम में कोई भारी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लू की स्थिति बनी रहेगी। जानिए प्रदेश में मानसून कब तक दस्तक दे सकता है।

Aniket Gupta
Published on: 15 Jun 2024 2:28 AM GMT (Updated on: 15 Jun 2024 2:51 AM GMT)
Aaj Ka Mausam: सूबे में आज भी दिखेगा गर्मी का कहर, 126 सालों का टूटा रिकॉर्ड, जानें यूपी में कब होगी मानसून की इंट्री
X

Aaj Ka Mausam: यूपी सहित पूरे उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। बिना एसी और कूलर के रहना लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिनों तक गर्मी और उमस का कहर प्रदेश में जारी रहेगा। बीते 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश भी देखने को मिली। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहा। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जगहों पर लू जैसे हालात देखने को मिले। वहीं आज यानी शनिवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। साथ ही कहीं कहीं 25-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं। 16 जून यानी रविवार को भी मौषम में भारी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौषम शुष्क बने रहने की संभावना है। राज्य में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, 17 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

प्रयागराज रहा सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग के अनुसार, अभी आने वाले कुछ दिनों तक ऐसी ही तेज गर्मी झेलनी पड़ सकती है। मानसून अभी दूर है। बीते दिन की बात करें तो प्रयागराज 46.9 डिग्री तापमान के साथ शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक गर्म जिला रहा। राज्य के अधिकतर शहरों में लू जैसी स्थिति देखने को मिली। प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, 126 साल में पहली बार प्रयागराज की रात इतनी गर्म देखने को मिली।

मानसून को लेकर क्या है अपडेट?

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, मानसून का बिहार में प्रवेश बाद ही यूपी में मानसून के प्रवेश के अनुकूल परिस्थितियों का पता चल सकेगा। उत्तर प्रदेश में मानसून के पहुंचने की तारीख 18 जून बताई जा रही है।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story