×

Aaj ka Mausam : यूपी में फिर झुलसाएगी गर्मी, इन जिलों के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट

Aaj ka Mausam 15 May 2024 : उत्तर प्रदेश के मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखने को मिल रही थी, लेकिन अब एक बार फिर तापमान ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने सूबे में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 15 May 2024 1:43 AM GMT
UP Weather Update
X

सांकेतिक तस्वीर (Photo - Social Media)

Aaj ka Mausam 15 May 2024 : उत्तर प्रदेश के मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखने को मिल रही थी, लेकिन अब एक बार फिर तापमान ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने सूबे में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।

मौसम विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज बुधवार 15 मई को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा। यहां तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की उम्मीद है। जबकि सूबे में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। बीते दिन कानपुर में पारा 43 डिग्री रहा, जबकि सोमवार को यह 40.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं प्रयागराज में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरदोई में 40 डिग्री, वाराणसी में 41.7 डिग्री और लखनऊ का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह पूरे यूपी के तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी रही।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सूबे के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके में 16 और 17 मई को हीटवेव की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अलग-अलग क्षेत्रों में 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने दिए सुझाव

  • घर में रहें, खिड़कियां और दरवाज़े बंद करें और यदि संभव हो तो यात्रा से बचें।
  • सुरक्षित आश्रय लें, पेड़ों के नीचे आश्रय न लें।
  • कंक्रीट के फर्श पर न लेटें और कंक्रीट की दीवारों का सहारा न लें।
  • बिजली/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें
  • जलस्रोतों से तुरंत बाहर निकलें।
  • उन सभी वस्तुओं से दूर रहें जो बिजली का संचालन करती हैं।
  • सावधानी से वाहन चलाएं
Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story