×

Aaj ka Mausam : यूपी में आंधी और बारिश के बाद परेशान करेगी गर्मी, हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 17 April 2024: उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ आसमान साफ रहने की संभावना है। इसे देखते हुए भीषण गर्मी और लू परेशान कर सकती है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 17 April 2024 1:35 AM GMT
Weather Update
X

सांकेतिक तस्वीर (Photo - Social Media)

Aaj Ka Mausam 17 April 2024: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से आंधी-बारिश और ओले गिरने के बाद एक बार फिर से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ आसमान साफ रहने की संभावना है। इसे देखते हुए भीषण गर्मी और लू परेशान कर सकती है। ऐसे में बिना जरूरी काम के खासकर दोहपर में घरों से वाहन न निकले, जरूरत पड़ने पर ही बाहर जाएं। गर्मी को देखते हुए अपने शरीर को हाइड्रेट रखें, ताकि पानी की कमी न हो सके। भारतीय मौसम विभाग ने भी हीटवेव की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में आज (17 अप्रैल, 2024) को आसमान साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ का अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए जाने का अनुमान है। इससे साफ है कि मौसम साफ होने के साथ ही गर्म हवाएं चलेंगी, जो परेशान कर सकती हैं। चेहरे पर लू के थपेड़े न लगे, इसके लिए बाहर निकलते समय अपने मुंह ढक कर रखें।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के बुलंदशहर और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। सूबे में फुरसतगंज, झांसी, बस्ती, हमीरपुर, आगरा, फतेहगढ़, सुलतानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर ओर हरदोई में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया जा सकता है। वहीं, मुजफ्फरनगर और मेरठ में अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है, जो प्रदेश में सबसे कम है। हालांकि सामान्य से अधिक है।

लखनऊ में 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान

राजधानी लखनऊ में बीते दिन 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, हरदोई में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में अधिकतम 38 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

48 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा पारा

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र सहित देश के सात राज्यों में अगले चार दिनों तक लू (हीटवेव ) चलने की संभावना व्यक्त की। विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, केरल, उत्तरी गोवा और ओडिशा के कई क्षेत्रों में 17 से 19 अप्रैल के बीच तेज लू चल सकती है। इसके साथ तापमान के स्तर में भी बढ़ोतरी होने की आशंका है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से पार जा सकता है।

यहां 18 अप्रैल को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया कि 18 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ राहत मिल सकती है। पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके अलावा दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में अगले दो दिनों में बारिश देखने को मिल सकती है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story