×

Aaj Ka Mausam: लखनऊ में छाए रहेंगे आंशिक बादल, जानें यूपी के मौसम पर क्या है IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam 17 March 2024: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रविवार को पश्चिमी से लेकर पूर्वी यूपी तक मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आज प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित कुछ जनपदों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

Jugul Kishor
Published on: 17 March 2024 2:12 AM GMT (Updated on: 17 March 2024 2:15 AM GMT)
Aaj Ka Mausam 17 March 2024
X

Aaj Ka Mausam (Pic: Social Media)

Aaj Ka Mausam 17 March 2024: उत्तर प्रदेश में मार्च महीने की शुरुआत से ही दिन में कड़ी धूप निकलने का सिलसिला जारी है, प्रदेश में सुबह की शुरूआत कड़ी धूप के साथ हो रही है, तो वहीं रात के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। हालांकि, आज मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather Forecast) के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानि रविवार(17 मार्च) को आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा।

UP में 17 से 20 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम? (UP Ka Mausam)

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रविवार (17 मार्च) को पश्चिमी से लेकर पूर्वी यूपी तक मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आज प्रदेश में राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather) सहित कुछ जनपदों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि, 17 और 18 मार्च को भी उत्तर प्रदेश में पश्चिम से लेकर पूरब तक मौसम एकदम साफ रहेगा। लेकिन, 19 मार्च को मौसमी बदलाव नजर आएगा। संभावना है कि इस दिन पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और बादलों की गर्जना के साथ बिजली की चमक और बौछारें पड़ सकती हैं। 20 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बरसात की आशंका जाहिर की गई है।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम? (Lucknow Ka Mausam)

लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में गर्मी बढ़ी है। राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather) में रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लखनऊ मौसम केंद्र की मानें तो इस सीजन गर्मी अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस से अधिक जाने का पूर्वानुमान है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story