×

Aaj Ka Mausam: यूपी में आज और कल बारिश के आसार, विभाग ने बताया होली पर कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

Aaj Ka Mausam : लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया, 'होली के दिन सुबह से ही तेज धूप निकलेगी। मौसम बिलकुल साफ रहेगा। होली के दिन लोगों को गर्मी परेशान करेगी।

aman
Written By aman
Published on: 19 March 2024 1:36 AM GMT (Updated on: 20 March 2024 11:26 AM GMT)
up weather, up weather update, lucknow weather, lucknow weather news
X

धूप की तपिश और ताजमहल (Social  Media)

Aaj Ka Mausam 19 March 2024: उत्तर प्रदेश में तल्ख़ धूप का असर अब तापमान ऊपर चढ़ते ही गर्मी परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में आज (19 मार्च) से फिर बदलाव देखने को मिलेगा। पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज के साथ बरसात की संभावना है। उत्तर प्रदेश में इन दिनों दिन के वक़्त तेज धूप और शाम होते ही हल्की ठंडी हवा ने मौसम सुहाना बना रखा है।

प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। इस वजह से अब लोगों को रात में पंखा चलाने की जरूरत पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, होली (UP Weather in Holi 2024) से पहले एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मंगलवार (19 मार्च) और बढ़वार (20 मार्च) को प्रदेश के कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है।

19-20 मार्च को कहां होगी बारिश?

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि, 'यूपी में अभी बारिश का सिलसिला पूर्णतः थमा नहीं है। मंगलवार और बुधवार को बारिश की आशंका पहले ही जाहिर की गई थी। दरअसल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से एक ट्रफ रेखा निकलती हुई नजर आ रही है। जिससे प्रयागराज (Prayagraj Weather), वाराणसी (Varanasi Weather) समेत पूर्वी यूपी में 19 और 20 मार्च को बरसात होगी। इसके बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। 25 मार्च को भीषण गर्मी महसूस होगी।'

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?

यूपी के अन्य जिलों की तरह राजधानी लखनऊ में भी गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह से ही तेज धूप घर से निकलने वालों को परेशान करेगी। लेकिन, 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से चलने वाली हवाएं शहरवासियों को सुकून देगी। हालांकि, शाम होते ही हवाओं में ठंडक का एहसास होगा। रातें अभी भी राहत भरी हो रही हैं।

होली से पहले ही छूटने लगा पसीना

उत्तर प्रदेश में धूप की तपिश लगातार बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जिस तरह से सर्दी में लोगों की कंपकंपी छूटी थी, वैसे ही गर्मी से पसीने छूटेंगे। क्योंकि, मार्च महीने में ही गर्मी असर दिखाने तेज होने लगा है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज जैसे इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा देखा जा रहा है।

होली के दिन कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, 'होली के दिन सुबह से ही तेज धूप निकलेगी। मौसम बिलकुल साफ रहेगा। होली के दिन लोगों को गर्मी परेशान करेगी। इसकी मुख्य वजह 25 मार्च को धूप पूरे प्रदेश में काफी तेज रहने वाली है। इस कारण होली के दिन से भीषण गर्मी शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया, आने वाले एक-दो दिन में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story