×

Aaj Ka Mausam: होली तक बढ़ेगा तापमान, तल्ख होगा मौसम...पूर्वी यूपी में राहत की बारिश तो शेष भाग में आफत !

Aaj Ka Mausam 20 March 2024: यूपी में होली से पहले ही मौसम में बदलाव देख सकता है। 21 मार्च से यूपी में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा जा सकेगा।

aman
Written By aman
Published on: 20 March 2024 1:35 AM GMT
aaj ka mausam 20 march 2024, up weather update, up weather news, rain in up
X

 प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Aaj Ka Mausam 20 March 2024: उत्तर प्रदेश में मार्च महीने की शुरुआत बरसात से हुई थी लेकिन अब गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक गर्मी में लगातार वृद्धि का अनुमान जाहिर किया है। ऐसा मौसम रहा तो प्रदेश के लोग होली बेझिझक खेल पाएंगे। रंग-गुलाल के साथ पानी का मजा भी ले सकेंगे।

होली से ऐन पहले बढ़ती धूप ने घर से बाहर निकलने वालों की परेशानियां बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाकों में तेज धूप ने तापमान काफी बढ़ा दिया है। झांसी इन दिनों सबसे गर्म जिला रह रहा है। लोग-बाग़ धूप में बाहर से निकलने से बचते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो होली के पहले ही मौसम बदलने लगा है।

पूर्वी यूपी में होली से पहले बारिश के आसार

लखनऊ स्थित मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में होली के पहले बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पश्चिमी यूपी, मध्य यूपी समेत अन्य इलाकों में मौसम सामान्य बना रहेगा। जिसमें शाम के वक्त मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वांचल में मौसम खुशगवार रहने का अनुमान है। होली से पहले मौसम के एक बार फिर करवट लेने का अनुमान है। आज यानी 20 मार्च को तेज हवाओं के साथ बादल बरस सकते हैं। फिलहाल दिन में तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ती जा रही है।

हालांकि, सुबह के समय लोगों को हल्की ठंडक का अहसास होता है। वैसे ही देर रात एक बार फिर गुनगुनी सर्दी अपना असर दिखाती है। हालांकि, दिन अब ज्यादा गर्म होने लगे हैं। विज्ञानियों का कहना है कि होली से पहले मौसम एक बार फिर बदल सकता है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के भी आसार हैं। गरज-चमक के साथ बरसात के बाद मौसम में नमी आएगी।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी धूप के तेवर दिखने लगे हैं। तड़के जहां ठंड रहती है तो 10 बजे के आसपास तेज धूप तापमान बढ़ा देती है। हालांकि, हवाएं गर्मी से कुछ हद तक राहत दे रही हैं। बुधवार (20 मार्च) को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। दिन में 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। लखनऊ का आसमान साफ रह रहा है। जिस वजह से धूप के तल्ख़ तेवर देखने को मिल रहे हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story