×

Aaj Ka Mausam: यूपी-दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी, आने वाले दिनों में मिल सकती है राहत

Weather Update Today: यूपी में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के काफी करीब जा पहुंचा।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Ragini Sinha
Published on: 20 May 2022 2:30 AM GMT
Aaj Ka Mausam
X

यूपी-दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी (Social media)

Aaj Ka Mausam 20 May 2022: उत्तर प्रदेश के कई इलाके वर्तमान में देश के सबसे गर्म इलाकों की सूची में शीर्ष पर काबिज़ हो गए हैं। एक ओर जहां राष्ट्रीय राजधानी के आसपास गर्मी चरम पर है वहीं दूसरी ओर असम में भारी बारिश के चलते बाढ़ का कहर जारी है। अमूमन बार बार दिल्ली की गर्मी उत्तर प्रदेश से कहीं ज्यादा मुश्किलों भरी रहती थी, लेकिन इस बार के हालात विपरीत हैं। उत्तर प्रदेश पर दिल्ली से कहीं ज़्यादा भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पारा 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। फिलहाल वर्तमान में यूपी सहित हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों में गर्मी का भीषण प्रकोप जारी है।

12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

इसी के साथ असम में आई भीषण बाढ़ का कहर अभीतक जारी है, जिसके चलते अबतक कुल 9 लोगों की मौत हो चुकी है। असम के अधिकतम इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिसके मद्देनज़र राज्य का यातायात और आवागमन बुरी तरह ठप्प हो गया है। वहीं साथ ही केरल में मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर भारी बारिश का अनुमान लगते हुए तटीय इलाकों सहित कुल 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी दिया है, हालांकि 20 मई के बाद हालात सामान्य होने के भी आसार व्यक्त किये गए हैं।

आपको बता दें कि बीते मंगलवार को केरल में दर्ज हुई भारी बारिश के चलते कोझीकोड और कन्नूर जिलों में 100mm से भी अधिक बारिश दर्ज की गई थी, अब ऐसे में 20 मई के बाद धीरे-धीरे बारिश के हालात सामान्य होने की बात कही गई है, लेकिन कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों का अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस आंकड़े के काफी करीब जा पहुंचा। हालांकि, वर्तमान में जारी भीषण गर्मी के विपरीत आगामी 23 मई तक प्रदेश के कुछ जिलों में भारी आंधी-तूफान और बारिश का अंदेशा जताया गया है, जिसमें देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और अमरोहा जिले शामिल हैं।

जल्दी दस्तक देगा मानसून

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर इस वर्ष 2022 में मानसून भी अपनी तीव्र गति पर चल रहा है। इस साल आगामी 26 मई तक मानसून के केरल पहुंचने के आसार व्यक्त किए गए हैं, जिसके तहत मानसून देश के अन्य इलाकों में भी अनुमानित समय से पहले दस्तक दे सकता है। जो कि इस जारी भीषण गर्मी के खिलाफ राहत भरी खबर होगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story