×

Aaj Ka Mausam 25 March 2024: पुरवइया हवा ने बदला UP के मौसम का मिजाज, धूप-छांव के बीच लें होली का मजा

Aaj Ka Mausam 25 March 2024: पुरबइया हवाओं की वजह से यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। होली के दिन प्रदेश में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। दिन भर धूप-छांव का खेल जारी रहेगा।

aman
Written By aman
Published on: 25 March 2024 1:30 AM GMT (Updated on: 25 March 2024 1:30 AM GMT)
aaj ka mausam, up weather live updates, lucknow ka mausam, rain in up
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Aaj Ka Mausam 25 March 2024 : उत्तर प्रदेश के जिलों में होली के ठीक पहले मौसमी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम ने यू-टर्न लिया है। बादलों की आवाजाही के बीच मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि होली के दिन यानी सोमवार (25 मार्च) को यूपी के पश्चिमी से पूर्वी भाग तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, रविवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में काले बादलों के साथ बरसात हुई। जिससे, यूपी के नोएडा, गाजियाबाद के इलाकों में मौसम ठंडा हो गया।

होली के दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो सोमवार (25 मार्च) को यानी होली के दिन उत्तर प्रदेश के पश्चिमी से लेकर पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सोमवार को तापमान में बदलाव नजर आएगा। पश्चिमी यूपी में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। नोएडा-गाजियाबाद में होली के दिन बादलों का असर दिख सकता है। वहीं। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।

आज बादलों की आवाजाही

प्रदेश में बादलों की आवाजाही को लेकर मौसम विभाग सतर्क है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी हवाओं की वजह से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। इस वजह से होली के दिन प्रदेश में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। धूप-छांव का खेल जारी रहेगा। IMD की मानें तो सोमवार सुबह से ही तेज धूप रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। हालांकि, बीच-बीच में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। इससे मौसम सुहावना भी रह सकता है। कुल मिलाकर कहें तो होली के दिन लोगों को मौसम का साथ मिलेगा।

खिली धूप बढ़ाएगी गर्मी

इस संबंध में लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, पुरवइया हवाओं की रफ़्तार अचानक से तेज हो गई है। इस कारण मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। होली के दिन भी मौसम गर्म रहेगा। खिली धूप गर्मी का एहसास करवाएगी। बीच-बीच में बादलों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहेगा।

आज कैसा रहेगा लखनऊ का हाल?

होली के दिन 'नवाबी शहर' लखनऊ में भी शहरवासियों को गर्मी का एहसास होगा। धूप-छांव के खेल के बीच 21 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से चलने वाली हवाएं राहत देंगी। आज शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन भले ही गर्म होगा लेकिन शाम होते ही हवाएं ठंडक महसूस करवाएंगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story